[ad_1]
Last Updated:
Aamir Khan Son Junaid Khan: आमिर खान के बेटे जुनैद खान अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं. वह अक्सर ऑटो से ट्रैवल करना पसंद करते हैं. हाल ही में जुनैद खान ने बताया कि उन्होंने एक बार ऑटो वाले के सामने पिता आमिर खा…और पढ़ें
‘लवयापा’ फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं आमिर खान के बेटे जुनैद खान.
हाइलाइट्स
- जुनैद खान ने ऑटो ड्राइवर से अपनी पहचान छुपाई.
- पिता आमिर खान को लेकर कही थी ये बात.
- लवयापा से बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रहे जुनैद खान.
नई दिल्ली. सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान फिल्म ‘लवयापा’ के साथ बड़े पर्दे पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. इस फिल्म में उनके साथ खुशी कपूर भी नजर आएंगी. स्टार किड होने के बावजूद जुनैद अपनी सादगी और जमीन से जुड़े स्वभाव के लिए जाने जाने जाते हैं. हाल ही में जुनैद ने बताया कि कैसे उन्होंने ऑटो ड्राइवर से अपनी असली पहचान छुपाई थी, जब ट्रैफिक सिग्नल पर लग्जरी कार में बैठे पिता आमिर खान से अचानक उनका सामना हो गया था.
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के साथ बातचीत के दौरान जुनैद खान ने पिता आमिर खान से जुड़ा मजेदार किस्सा सुनाया. उन्होंने कहा, ‘ये लगभग 5-6 साल पुरानी बात है. मैं ऑटो में बैठकर अंधेरी से बांद्रा जा रहा था. मेरे किसी प्ले का रिहर्सल था. जुहू में ट्रैफिक सिग्नल पर ऐसा हुआ कि मैं ऑटो में था और पापा की कार बगल में खड़ी हुई. मैं फोन पर किसी से बात कर रहा था. उन्होंने मुझे देखा तो विंडो डाउन किया और मुझे हाय जुनैद बोला. मैं कहा हाय, मैंने पापा नहीं बोला. उतने में सिंग्नल खुल गया और हम लोग आगे चले गए.’
जुनैद खान ने सुनाया मजेदार किस्सा
जुनैद खान ने आगे बताया, ‘ऑटो ड्राइवर ये सब देखकर हैरान हो गया कि आमिर खान मेरे पैसेंजर को हाय बोल रहे हैं. उसने मुझसे पूछा कि क्या आप उनको (आमिर खान) जानते हैं. मैंने कहा कि हां, हम लोग एक ही एरिया में रहते हैं. दरअसल, उनकी मां और मेरी दादी बनारस से हैं.’ जुनैद ने आगे बताया कि स्कूल टाइम में उन्होंने कभी किसी से नहीं छुपाया कि आमिर खान उनके पिता हैं.
रिलीज के लिए तैयार है ‘लवयापा’
बताते चलें कि ‘लवयापा’ फिल्म में जुनैद खान और खुशी कपूर के अलावा आशुतोष राणा, तन्विका परलिकर, कीकू शारदा और कुंज आनंद जैसे सितारे अहम किरदारों में नजर आएंगे. यह तमिल फिल्म ‘लव टुडे’ का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है. ‘लवयापा’ का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है और यह 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जुनैद खान की ‘लवयापा’ बॉक्स ऑफिस पर हिमेश रेशमिया की ‘बैडऐस रविकुमार’ से क्लैश हो रही है.
February 05, 2025, 13:50 IST
[ad_2]
Source link