Headlines

‘मेरी सास जल्दी मर जाए…’ दानपेटी में मिले इस नोट ने मंदिर के पुजारियों के भी उड़ा दिए होश

[ad_1]

Last Updated:

Kalaburagi Bhagyavanti Devi Temple: कर्नाटक के कलबुर्गी स्थित भाग्यवंती देवी मंदिर में दानपेटी से मिले ₹20 के नोट पर सास की मौत की मन्नत ने सबको चौंका दिया. इस अनोखी मन्नत ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी.

'मेरी सास जल्दी मर जाए...' दानपेटी में मिले इस नोट ने उड़ा दिए सबके होश

20 रुपये के नोट में अजीब मन्नत

कर्नाटक: सोशल मीडिया का जमाना है और कुछ न कुछ चीजें वायरल होती रहती हैं. अब सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है. जिसको देखकर सब लोग चौक रहे हैं. एक तस्वीर कई दिनों से चर्चा में है. जिसमें एक ऐसी मन्नत मांगी गई. जिसको देख कर हर कोई दंग हो रहा है. वैसे आमतौर पर लोग अपने प्रियजनों की सुख-समृद्धि और वो तंदुरुस्त रहे ऐसी कामना करते हैं, लेकिन एक शख्स ने  अपनी सास की मौत की कामना की.

दरअसल, अभी हाल ही में कुछ दिन पहले कर्नाटक के कलबुर्गी के एक मंदिर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया. अफज़लपुर तालुका के कटाडारगी क्षेत्र में स्थित भाग्यवंती देवी मंदिर के दानपेटी से एक चौंकाने वाली प्रार्थना मिली. दरअसल, इस नोट पर किसी ने अपनी सास की मौत की मन्नत लिखी थी. यहां तक की कि मंदिर प्रबंधन इस प्रार्थना को देखकर हैरान रह गया. आइए जानते हैं इस घटना की पूरी कहानी के बारे में…

क्या था इस अनोखी मन्नत में?
भाग्यवंती देवी मंदिर में हुई, जहां दानपेटी खोलकर चढ़ावे की गिनती की जा रही थी. तभी ₹20 के एक नोट ने सभी का ध्यान खींच लिया. उस नोट पर लिखा था:”मां, मेरी सास जल्दी मर जाए.” आमतौर पर मंदिर की दानपेटी खुलने पर ध्यान नकद राशि या कीमती चढ़ावे पर रहता है, लेकिन इस बार ₹20 के नोट ने सब का ध्यान खींचा और इस मन्नत ने मंदिर प्रबंधन को हिला कर रख दिया और यह नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बाप रे! इस किसान ने उतने में खरीदे बैल, जितने में आ जाएगी थार; कीमत सुनकर हो जाएंगे हैरान!

दानपेटी में और क्या-क्या मिला?
मिली जानकारी के अनुसार, दानपेटी से कुल ₹60 लाख नकद, 1 किलो चांदी और 200 तोले सोने के गहने निकले, लेकिन इन सबके बीच ₹20 के नोट पर लिखी गई प्रार्थना ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी. यह अजीब घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. लोगों ने इसे लेकर कई सवाल उठाए हैं, जैसे कि पवित्र स्थानों पर भी किसी भावनाएं इतनी कठोर कैसे हो सकती हैं.

homeajab-gajab

‘मेरी सास जल्दी मर जाए…’ दानपेटी में मिले इस नोट ने उड़ा दिए सबके होश

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *