[ad_1]
Agency:News18 Bihar
Last Updated:
Bihar liquar Smuggling : बिहार में शराबबंदी है लेकिन यह सिर्फ कहने को है, यहां हर रोज पीने वाले शराब पीकर हंगामा करते हैं, लेकिन नालंदा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया. यहां शराबियों ने पुलिस बुलाकर एक नया ही …और पढ़ें
सांकेतिक तस्वीर.
नालंदा. किसी शायर ने बड़ा खूब लिखा है कि ‘शराब चीज ही ऐसी है जो चढ़ जाती है’. आप कहेंगे आज हम आपको ये लाइन क्यों बता रहे हैं तो भैया मतलब निकलता है इसका जो आज के मामले में बिल्कुल फिट बैठता है. दरअसल, हुआ यूं कि बिहार के नालंदा जिला स्थित चंडी प्रखंड के दयालपुर गांव निवासी दो लड़कों ने ऐसा तांडव मचाया कि देखकर पुलिस भी दंग रह गई. दोनों युवकों ने पहले जाम गटकाया फिर पुलिस को कॉल लगाया और फिर पुलिस ने जब कहानी सुनी तो वो दंग हो गए.
इस तरह बनी पूरी कहानी…
दयालपुर के दो लड़के शाम को घर से निकले और फिर जाम गटका आए. इसके बाद जब वो अपने घर पहुंचे तो घर वालों ने पकड़ कर घर में बंद कर दिया. हालांकि दोनों को अलग-अलग बंद किया गया ताकि लड़ाई झगड़ा ना हो. इसके बाद दोनों ने तो हद कर दी. दोनों ने अपने अपने कमरे से पुलिस को फोन किया और बताया कि उसके घर के लोगों ने उसे एक गुप्त कमरे में बंद कर दिया है. लोकेशन देखकर पहुंची पुलिस ने जब घर का ताला खुलवाया तो माजरा देख सब हैरान हो गए. पुलिस ने देखा कि युवकों की जुबान लटपटा रही है, जिस वजह से शक के आधार पर उनसे सख्ती से पूछताछ की गई. इसके बाद फिर पुलिस ने अपनी विधि का प्रयोग किया.
नशे में चूर था युवक
स्थानीय थाना बताती है कि दोनों युवक नशे में चूर थे. इसके बाद पुलिस ने चिकित्सकीय प्रक्रिया के तहत जानने के बाद उनलोगों की थाने ले आई. इसके बाद नियमानुसार पहली बार शराब पीने के मामले में जुर्माने की कार्यवाही की. इस मामले से जहां एक और पुलिस हैरान हुई वहीं जिसने भी खबर सुनी सब हैरान हो गए. आपको बता दें कि बिहार में शराब बंद है और इसे पीए जाने पर पुलिसिया कार्रवाई की जाती है. बावजूद इसके चोरी छुपे लोग शराब पीने से बाज नहीं आते हैं.
January 24, 2025, 20:22 IST
[ad_2]
Source link