Headlines

मैं और टीम… रजत पाटीदार के कप्तान बनने पर कोहली का आया पहला रिएक्शन, वीडियो शेयर कर कही ये बात

[ad_1]

Last Updated:

रजत पाटीदार को आरसीबी ने अपना नया कप्तान बनाया है. पाटीदार का हालिया प्रदर्शन शानदार रहा है. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में 16 मैचों में टीम की कप्तानी की है जहां 12 में उनकी टीम विजयी रही है. रजत के कप्तान बनने पर…और पढ़ें

मैं और टीम... रजत पाटीदार के कप्तान बनने पर कोहली का आया पहला रिएक्शन

विराट कोहली ने रजत पाटीदार को कप्तान बनाए जाने का समर्थन किया है.

हाइलाइट्स

  • रजत पाटीदार घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश की ओर से खेलते हैं
  • पाटीदार आरसीबी के आठवें कप्तान बने हैं
  • विराट कोहली ने वीडियो के जरिए उन्हें बधाई दी है

नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आईपीएल 2025 के लिए रजत पाटीदार को अपना नया कप्तान बनाया है. पाटीदार को कप्तान बनाकर आरसीबी ने यह बता दिया है कि टीम मैनेजमेंट भविष्य की ओर देख रही है.पाटीदार कप्तान बनने के काबिल थे. उन्होंने हाल में घरेलू क्रिकेट में बल्ल से धमाका किया था. साथ ही अपनी कप्तानी में टीम को सफलता दिलाई थी.रजत घरेलू क्रिकेट में 16 मैचों में टीम की कप्तानी कर चुके हैं जहां 12 में जीत मिली है. अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने रजत पाटीदार को नया कप्तान नियुक्त किए जाने का समर्थन करते हुए कहा कि इस बल्लेबाज ने अपनी निरंतरता और अनुशासन से इस पद पर रहने का अधिकार हासिल किया है.

रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने फाफ डु प्लेसी की जगह आरसीबी के कप्तान का पद संभाला है जिन्हें पिछले साल की बड़ी नीलामी से पहले रिलीज (अपने साथ बरकरार नहीं रखना) कर दिया गया था. आरसीबी द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा, ‘मैं यहां सभी को सूचित करने आया हूं कि रजत पाटीदार आरसीबी के नए कप्तान बनने जा रहे हैं. रजत, सबसे पहले मैं आपको बधाई और शुभकामनाएं देना चाहता हूं.’ आरसीबी की 2013 से 2021 तक कप्तानी करने वाले कोहली ने कहा, ‘जिस तरह से आपने फ्रेंचाइजी में प्रगति की है और जिस तरह से आपने प्रदर्शन किया है, आपने पूरे भारत में आरसीबी के सभी प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाई है. वे आपको खेलते हुए देखने को लेकर उत्साहित होते हैं. इसलिए आप इसके हकदार हैं.’



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *