Headlines

‘मैं टीम की कप्तानी उसी तरह से…’ चैंपियंस ट्रॉफी से पहले क्या बोले राशिद खान?

[ad_1]

Last Updated:

एमआई केपटाउन के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद आत्मविश्वास से भरे कप्तान राशिद खान ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कहा कि वह उसी तरह से कप्तानी करना चाहते थे जैसी पिछले साल टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान की थी.

'मैं टीम की कप्तानी उसी तरह से...' चैंपियंस ट्रॉफी से पहले क्या बोले राशिद खान

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले क्या बोले राशिद खान?

नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका टी20 लीग के तीसरे सत्र में एमआई केपटाउन के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद आत्मविश्वास से भरे कप्तान राशिद खान ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कहा कि वह उसी तरह से कप्तानी करना चाहते थे जैसी पिछले साल टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान की थी. राशिद की कप्तानी में पिछले साल टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान की टीम ने सभी को चौंकाते हुए सुपर आठ चरण में आस्ट्रेलिया को हराया और फिर अंतिम चार में पहुंची थी.

राशिद ने पार्ल रॉयल्स के खिलाफ पहले क्वालीफायर की पूर्व संध्या पर मीडिया से कहा ,‘‘ मैं एमआई केपटाउन की कप्तानी उसी तरह से करना चाहता था जैसे विश्व कप में अफगानिस्तान के लिये की थी. कोच रॉबी पीटरसन ने भी मुझसे यही कहा इस साल मैं खिलाड़ियों को बेहतर समझता था और उनके साथ काफी समय बिताया था जिससे मुझे पता था कि किस गेंदबाज का इस्तेमाल कब करना है.’’

उन्होंने कहा ,‘‘ सबसे अहम बात खिलाड़ियों से स्पष्ट संवाद रखना था. उन्हें पता होना चाहिये कि कप्तान के दिमाग में क्या चल रहा है और मुझे पता होना चाहिये कि वे क्या सोच रहे हैं. पहले साल में इससे बेहतर कर सकता था लेकिन हम सब लगातार सीखते हैं.’’

इस अनुभवी लेग स्पिनर ने कहा कि इस बार हर खिलाड़ी जिम्मेदारी लेकर खेला है जिससे उनका काम आसान हो गया. उन्होंने कहा ,‘‘पिछले दो साल हमने अच्छी क्रिकेट खेली लेकिन फिनिशिंग नहीं कर सके. इस बार हमने टीम प्रयास से अच्छा किया और जिसे भी मौका मिला, उसने योगदान दिया है. चाहे वह बल्लेबाज हो, गेंदबाज या फील्डर. सबसे अहम बात है कि हम खेल का मजा ले रहे हैं और नतीजों की परवाह नहीं कर रहे.’’

homecricket

‘मैं टीम की कप्तानी उसी तरह से…’ चैंपियंस ट्रॉफी से पहले क्या बोले राशिद खान

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *