Headlines

मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं… मिचेल स्टार्क मेरी वजह से बाहर नहीं हुए, ऑस्ट्रेलियन महिला टीम की कप्तान ने दी सफाई

[ad_1]

Last Updated:

Alyssa healy on mitchell starc: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के चैंपियंस ट्रॉफी से हटने पर पर अलग तरह का विवाद हो गया है. इस विवाद के बाद स्टार्क की पत्नी एलिसा हीली को सफाई के लिए सामने आना पड़ा है…और पढ़ें

मैं प्रेग्नेंट नहीं... कप्तान ने दी सफाई, स्टार्क मेरी वजह से टीम से बाहर नहीं

एलिसा हीली (बीच में) ऑस्ट्रेलियन महिला टीम की कप्तान हैं.

हाइलाइट्स

  • मिचेल स्टार्क के चैंपियंस ट्रॉफी से हटने पर बवाल.
  • पत्नी एलिसा को देनी पड़ी प्रेग्नेंट होने की खबर पर सफाई.
  • ऑस्ट्रेलियन महिला टीम की कप्तान हैं एलिसा हीली.

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के चैंपियंस ट्रॉफी से हटने पर पर अलग तरह का विवाद हो गया है. इस विवाद के बाद स्टार्क की पत्नी एलिसा हीली को सफाई के लिए सामने आना पड़ा, जो खुद ऑस्ट्रेलियन महिला टीम की कप्तान हैं. एलिसा हीली ने कहा है कि उनके पति स्टार्क के चैंपियंस ट्रॉफी से हटने का कारण पारिवारिक नहीं है. हीली ने अपनी प्रेग्नेंसी पर भी बात की है.

मिचेल स्टार्क ने हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के सभी 5 टेस्ट मैच और श्रीलंका दौरे पर 2 टेस्ट मैच खेले थे. इसके बाद वे 19 फरवरी से होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी की टीम से हट गए. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनके हटने का कारण ‘व्यक्तिगत’ बताया है. इससे कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. ऑस्ट्रेलिया को पहले ही चोटिल जोश हेजलवुड और पैट कमिंस की कमी खल रही है.

एलिसा हीली पति मिचेल स्टार्क के साथ.

एलिसा हीली पति मिचेल स्टार्क के साथ.

एलिसा हीली ने विलो टॉक पॉडकास्ट पर हंसते हुए कहा, ‘मुझे मत देखो. मुझे नहीं पता. मैंने उनसे अभी इस बारे में बात नहीं की है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं ठीक हूं. हैड्स (ब्रैड हैडिन) ने कहा है कि शायद मैं प्रेग्नेंट हूं. लेकिन मैं गारंटी देती हूं कि ऐसा नहीं है.’  34 साल की एलिसा हीली ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज क्रिकेटरों में शुमार हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 115 वनडे, 162 टी20 और 10 टेस्ट मैच खेले हैं.

चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने कहा कि मिचेल का टीम में नहीं होना निराशाजनक है, लेकिन यह दूसरे खिलाड़ियों के लिए मौका भी है. टीम स्टार्क के फैसले का सम्मान करती है. चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी स्टीव स्मिथ करेंगे. टीम में स्पेंसर जॉनसन, नाथन एलिस, सैम एबॉट जैसे युवा गेंदबाज़ शामिल हैं. ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस के अचानक संन्यास के बाद एरॉन हार्डी को टीम में शामिल किया गया है.

homecricket

मैं प्रेग्नेंट नहीं… कप्तान ने दी सफाई, स्टार्क मेरी वजह से टीम से बाहर नहीं

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *