Headlines

‘मैं लालची थी, पापा को अस्पताल में छोड़कर चली जाती थी’, प्रियंका चोपड़ा का छलका दर्द, बताया बॉलीवुड का स्ट्रगल

[ad_1]

Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा आज देश नहीं पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी हैं. आज बॉलीवुड की देसी गर्ल किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. वो बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड का भी नामी सितारा बन चुकी हैं, लेकिन प्रियंका चोपड़ा के लिए ये रास्ता बिलकुल भी आसान नहीं था. उन्हें सफलता हासिल करने के लिए कई त्याग करने पड़े.

प्रियंका चोपड़ा करीबन 7 साल बाद अब बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं. एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म स्काई इज पिंक में देखा गया था. वो इस फिल्म में फरहान अख्तर, रोहित शराफ के साथ नजर आई थीं. करीबन 7 साल के लंबे इंतजार के बाद अब प्रियंका एसएस राजामौली की फिल्मा वाराणसी से पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम priyankachopra)

‘वाराणसी’ से वापसी को लेकर प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर बॉलीवुड में सुर्खियों में छाई हुई हैं. इस मच अवेडेट फिल्म में एक्ट्रेस महेश बाबू के साथ नजर आने वाली हैं. दोनों की फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमरन भी अहम किरदार में नजर आएंगे.(फोटो साभार इंस्टाग्राम priyankachopra)

बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ने वाली प्रियंका चोपड़ा ने अबू ढाबी में ब्रिज समिट के दौरान अपने सफर के बारे में खुलकर बात की. वो कहती हैं कि फिल्मों में उनका सफर आसान नहीं था. आज उनके पास जो भी स्टारडम और सफलता है वो बहुत मेहनत और त्याग का फल है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम priyankachopra)

Add News18 as
Preferred Source on Google

प्रियंका चोपड़ा कहती हैं कि जब वो 20 साल की उम्र की थीं और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में काम करना शुरू ही किया था, तो वो हर तरह की फिल्में करती थीं. ‘देसी गर्ल’ कहती हैं कि उनके पास न कहने का कोई ऑप्शन नहीं होता था.(फोटो साभार इंस्टाग्राम priyankachopra)

देसी गर्ल प्रियंका के मुताबिक जब आप यंग होते हो तो आपको काम मिलना ही बहुत बड़ी बात होती है. ऐसे में उन्हें जो फिल्म ऑफर होती जाती थी, वो उसे साइन करती चली जाती थीं. प्रियंका समिट में कहती हैं, ‘20 साल की उम्र में मैं लालची थी और मैं बस काम के लिए भूखी थी’.(फोटो साभार इंस्टाग्राम priyankachopra)

आज बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में मशहूर नाम बन चुकीं प्रियंका ने माना कि आज उनके पास काम चुनने की जो आजादी है, वह सालों की मेहनत और त्याग से मिली है. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने अनुशासन और मेहनती स्वभाव को दिया. प्रियंका ने कहा कि करियर की शुरुआत में उन्हें लगातार मेहनत करनी पड़ी क्योंकि उन्हें आसानी से मौके नहीं मिलते थे.(फोटो साभार इंस्टाग्राम priyankachopra)

वो आगे सिंगर बेयॉन्से की बातें को दोहराते हुए कहती हैं, ‘बेयॉन्से ने कहा था और अब उनको कोट करने वाली हूं, ‘मुझे लगता है कि अब मैं अपनी कुर्बानियों के उस पार हूं. मैंने बहुत मेहनत की है. मैंने कई बर्थडे मिस किए हैं. जब मेरे पिता अस्पताल में थे, तब भी मैं उनके साथ नहीं रह पाई. मैंने कई क्रिसमस मिस किए, मैंने दिवाली मिस की’.(फोटो साभार इंस्टाग्राम priyankachopra)

वो आगे कहती हैं, ‘मैंने अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका भी खो दिया. उस वक्त मुझे इतनी मेहनत करनी जरूरी थी. 20 साल की उम्र में मुझे ये कुर्बानियां देनी पड़ीं, ताकि आज मैं वो जिंदगी जी सकूं जो मेरे पास है’.(फोटो साभार इंस्टाग्राम priyankachopra)

प्रियंका कहती हैं कि आज उनके पास आजादी है कि वो किन चीजों को हां बोल सकती हैं. उन्हें ये आजादी सालों की मेहनत से मिली है. अगर वो तब उतनी मेहनत नहीं करतीं तो शायद आज उनके पास वो आजादी नहीं होती. इसलिए वो अपना शुक्रिया अदा करना चाहती हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम priyankachopra)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘पापा को अस्पताल में छोड़कर चली जाती थी’, प्रियंका चोपड़ा का छलका दर्द

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *