Headlines

मॉडल जैसी खूबसूरत महिला को अजीब समस्या, खाने के बाद इतना फूल जाता है पेट, लोग समझ लेते हैं प्रेग्नेंट!

[ad_1]

Last Updated:

आल्मा नाम की एक महिला इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है. वो पेट फूलने (ब्लोटिंग) की समस्या से जूझती रहती है. आल्मा ने बताया कि खाना खाने के बाद उसका पेट इतना फूल जाता है कि लोग अक्सर उसे गर्भवती समझ लेते हैं.

मॉडल जैसी खूबसूरत महिला को अजीब समस्या, खाने के बाद फूल जाता है पेट!महिला का फूला पेट ‘बेबी बंप’ जैसा लगता है. (फोटो: Social Media)

ब्लोटिंग यानी पेट फूलना एक आम समस्या है जो अक्सर पेट में ज्यादा गैस होने की वजह से या फिर खाना अच्छे से हजम न होने की वजह से होती है. इसके कारण पेट फूलने लगता है और काफी असहजता होती है. पर एक महिला ब्लोटिंग का फायदा गजब तरीके से उठाती है. मॉडल जैसी खूबसूरत महिला को अजीब समस्या है. खाने के बाद उसका पेट फूल जाता है. वो इतना फूल जाता है कि लोग उसे प्रेग्नेंट समझ लेते हैं.

द सन की रिपोर्ट के अनुसार आल्मा नाम की एक महिला इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है. वो पेट फूलने (ब्लोटिंग) की समस्या से जूझती रहती है. आल्मा ने बताया कि खाना खाने के बाद उसका पेट इतना फूल जाता है कि लोग अक्सर उसे गर्भवती समझ लेते हैं लेकिन समय के साथ उन्होंने इस स्थिति को परेशानी की बजाय अपने फायदे में बदलना सीख लिया है. आल्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह खाना खाने के बाद सड़क पर चलती नजर आ रही हैं. उन्होंने सफेद बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई है और अपने फूले हुए पेट को हाथों से थामे हुए कैमरे की ओर देखकर पोज देती हैं. वीडियो के ऊपर उन्होंने लिखा, “जब पेट इतना फूल जाए कि प्रेग्नेंट होने का नाटक करना पड़े.”

लोग समझ लेते हैं प्रेग्नेंट
आल्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अपनी कुछ खूबसूरत फोटोज पोस्ट की हैं, हालांकि, इसमें उन्होंने ब्लोटिंग वाली फोटोज नहीं पोस्ट की. आल्मा ने बताया कि उन्हें खाने के बाद अक्सर दर्दनाक ब्लोटिंग हो जाती है. पेट फूलने की वजह से उनका चलना-फिरना भी असहज हो जाता है लेकिन इस परेशानी के चलते उन्हें कई बार ऐसी सहूलियतें मिल जाती हैं, जिनकी उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की थी. उन्होंने कहा कि उनका पेट असली ‘बेबी बंप’ जैसा दिखता है. कई बार अजनबी लोग उन्हें प्रेग्नेंट मान लेते हैं.

About the Author

Ashutosh Asthana

आशुतोष अस्थाना न्यूज़18 हिन्दी वेबसाइट के ऑफबीट सेक्शन चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. यहां वो दुनिया की अजीबोगरीब खबरें, अनोखे फैक्ट्स और सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग न्यूज़ को कवर करते हैं. आशुतोष को डिजिटल मी…और पढ़ें

homeajab-gajab

मॉडल जैसी खूबसूरत महिला को अजीब समस्या, खाने के बाद फूल जाता है पेट!



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *