Headlines

मोहम्मद शमी की फिटनेस कैसी? आज मिल जाएगा जवाब, नॉकआउट मुकाबले में उतरेंगे मैदान पर

[ad_1]

नई दिल्ली. मोहम्मद शमी 400 से ज्यादा दिनों से टीम इंडिया से बाहर हैं और उनकी चोट पर साफ-साफ कुछ पता नहीं चल रहा है. यह कुछ अजीब सी स्थिति है, जब वे घरेलू क्रिकेट में वापसी कर चुके हैं. रणजी ट्रॉफी से लेकर विजय हजारे ट्रॉफी तक में खेल रहे हैं, लेकिन टीम इंडिया के लिए नहीं. अब शायद उनका यह इंतजार खत्म हो. मोहम्मद शमी आज गुरुवार को विजय हजारे ट्रॉफी के प्री क्वार्टर फाइनल में बंगाल की ओर से उतर सकते हैं. चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का चयन 12 जनवरी को होना है. ऐसे में शमी की फिटनेस पर खास नजर रहेगी. अगर शमी पूरे लय में दिखते हैं तो उन्हें ना सिर्फ चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में चुना जाएगा, बल्कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी वे खेलते दिख सकते हैं.

मोहम्मद शमी ने भारत के लिए आखिरी मैच 19 नवंबर 2023 के दिन खेला था. यह वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल था, जिसमें भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. शमी इस मैच के बाद चोट के कारण टीम से बाहर हो गए थे. उन्होंने इस दौरान इंग्लैंड में घुटने की सर्जरी कराई. इसके बाद नवंबर में रणजी ट्रॉफी के मुकाबले से मैदान पर वापसी की.

Champions Trophy 2025: उप कप्तान की छुट्टी… नए चेहरे पर दांव खेल सकते हैं सेलेक्टर, संभावित भारतीय टीम

मोहम्मद शमी ने नवंबर-दिसंबर में घरेलू क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट के मैच खेले. उन्होंने शुरुआत रणजी ट्रॉफी से की, जो 4 दिन के मुकाबले होते हैं. इसके बाद शमी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 और विजय हजारे ट्रॉफी लिस्ट ए टूर्नामेंट में हिस्सा लिया. इन सब मैचों में खेलने के बाद क्रिकेट फैंस उम्मीद कर रहे थे कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी भेजा जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इस पर ना सिर्फ फैंस निराश हुए, बल्कि रवि शास्त्री जैसे पूर्व क्रिकेट नाराज भी दिखे.

हाल ही में रवि शास्त्री ने आईसीसी रीव्यू में शमी के बारे में साफ कहा कि अगर उन्हें फैसला लेना होता तो शमी चौथे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया में होते. जरा सी भी गुंजाइश होती तो उन्हें मैच में खेलने को कहा जाता. ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ने भी इसी शो में कहा कि अगर शमी बाकी गेंदबाजों से कुछ ओवर कम करते तब भी टीम के लिए फायदेमंद साबित होते.

विजय हजारे ट्रॉफी में आज 9 जनवरी, गुरुवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे. ये दोनों प्री क्वार्टर फाइनल मैच हैं. पहले प्री क्वार्टर फाइनल में राजस्थान और तमिलनाडु का मुकाबला होगा. दूसरे प्री क्वार्टर फाइनल में बंगाल के सामने हरियाणा की टीम होगी.

Tags: Mohammed Shami, Vijay hazare trophy

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *