Headlines

मोहम्मद शमी की शानदार वापसी: 434 दिन बाद भारतीय टीम के लिए खेला मैच

[ad_1]

Last Updated:

IND vs ENG third T20: मोहम्मद शमी ने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेले गए तीसरे टी20 मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की. यह भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड कप 2023 के बाद उनका पहला मैच था.

IND vs ENG: मोहम्मद शमी की वापसी कैसी रही, तीसरे टी30 में झटके कितने विकेट

मोहम्मद शमी ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की.

हाइलाइट्स

  • मोहम्मद शमी ने 434 दिन बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की.
  • शमी ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 3 ओवर में 25 रन दिए.
  • मोहम्मद शमी की स्विंग ने इंग्लिश ओपनरों को खूब छकाया.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट के लिए 28 जनवरी 2025 खुशियां लेकर आया. इस दिन ना सिर्फ भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया, बल्कि मोहम्मद शमी की वापसी ने भी इस तारीख को यादगार बना दिया. यह क्रिकेटर 434 दिन बाद भारत के लिए मैच खेला. इसके साथ ही भारत की फरवरी-मार्च में होने वाली चैंपियंस लीग के प्रति चिंता कम हो गई है.

मोहम्मद शमी ने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेले गए तीसरे टी20 मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की. यह भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड कप 2023 के बाद उनका पहला मैच था. उन्होंने यह मैच 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. शमी ने वर्ल्ड कप के बाद घुटने की सर्जरी कराई थी. इसके चलते उन्हें तकरीबन अक्टूबर 2024 तक मैदान से बाहर रहना पड़ा. अक्टूबर में उन्होंने रणजी ट्रॉफी मुकाबले से मैदान पर वापसी की. लेकिन टीम इंडिया के लिए खेलने के लिए उनका इंतजार अब खत्म हुआ है.

शमी ने ही की गेंदबाजी की शुरुआत
मोहम्मद शमी को जब इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया तो उम्मीद की जा रही थी कि वे 22 जनवरी को ही खेलेंगे. लेकिन टीम मैनेजमेंट ने शमी को खिलाने की कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई. उनकी फिटनेस पर जब सारे सवाल दूर हो गए तो उन्हें राजकोट टी20 मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया. शमी ने ही भारतीय गेंदबाजी की शुरुआत की.

मोहम्मद शमी पूरी लय में दिखे 
मोहम्मद शमी हालांकि इस मुकाबले में विकेट नहीं ले सके, लेकिन भारतीय टीम या फैंस इस बात से बिलकुल भी निराश नहीं होंगे. वजह- शमी की गेंद पर वही स्विंग देखने को मिली, जिसके लिए वे मशहूर हैं. उन्होंने अपनी स्विंग से इंग्लिश ओपनरों को बखूबी छकाया और यह संकेत दिया कि वे पूरी लय में हैं. पावरप्ले में दो ओवर फेंकने के बावजूद उनका इकोनॉमी रेट 8.33 रहा, जो टी20 मैच में बिलकुल भी खराब नहीं माना जाता. शमी ने ओवरऑल मैच में 3 ओवर गेंदबाजी की और 25 रन खर्च किए. उनकी गेंद पर 2 चौके और एक छक्का लगा.

homecricket

IND vs ENG: मोहम्मद शमी की वापसी कैसी रही, तीसरे टी30 में झटके कितने विकेट

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *