Headlines

म्यूजिकल चेयर खेलते हुए लड़कियों का वायरल वीडियो

[ad_1]

Last Updated:

इंस्टाग्राम अकाउंट @dalxusa पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें कुछ लड़कियां म्यूजिकल चेयर खेल रही हैं. ये कुल 3 लड़कियां हैं और उनके पास 2 कुर्सियां मौजूद हैं. फिर एक ऐसा हादसा होता है, जिसे देखकर…और पढ़ें

लड़कियां खेल रही थीं बच्चों का खेल, कुर्सी के लिए हुई छीना-झपटी, फिर जो हुआ...

लड़कियां म्यूजिकल चेयर खेलती नजर आ रही हैं. (फोटो: Instagram/@dalxusa)

हाइलाइट्स

  • लड़कियों का म्यूजिकल चेयर खेलते वीडियो वायरल
  • मोटी लड़की पतली लड़की पर गिरी, हंसी नहीं रोक पाएंगे
  • वीडियो को 4 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले

जब आप छोटे रहे होंगे, तब आपने म्यूजिकल चेयर गेम खेला होगा. बच्चों के इस खेल में जितने प्रतियोगी होते हैं, उससे 1 कम कुर्सियां होती हैं. गाना बजते वक्त लोगों को कुर्सियों के चारों ओर घुमना होता है, गाना रुकते ही हर किसी को कुर्सी पर बैठना होता है. जो छूट जाता है, वो गेम से आउट हो जाता है और कुर्सी की एक-एक कर संख्या कम कर दी जाती है. अंत में सिर्फ दो प्रतिभागी बचते हैं और 1 कुर्सी रह जाती है. फिर दोनों को उस 1 कुर्सी पर बैठना होता है. जो बैठ जाता है, जीत उसकी हो जाती है. हाल ही में एक वीडियो वायरल (Girls play musical chair viral video) हो रहा है जिसमें कुछ लड़कियां म्यूजिकल चेयर खेल रही हैं. पर तभी उनमें से एक मोटी लड़की ऐसा कांड कर देती है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

इंस्टाग्राम अकाउंट @dalxusa पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें कुछ लड़कियां म्यूजिकल चेयर खेल रही हैं. ये कुल 3 लड़कियां हैं और उनके पास 2 कुर्सियां मौजूद हैं. उनमें से एक लड़की काफी मोटी है, बाकी दोनों तो उसके सामने दुबली-पतली लग रही हैं. गाना बजता है तो दोनों कुर्सियों के चारों ओर घूमती दिखाई दे रही हैं.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *