Headlines

‘यमराज छुट्टी पर हैं..’, दो बसों के बीच आ गया शख्स, लगा बस मरने वाला है, तभी हुआ चमत्कार!

[ad_1]

Last Updated:

आपने कभी चमत्कार होते देखा है? अगर नहीं देखा तो इस वीडियो को देख लीजिए. दो बसों के बीच एक शख्स ऐसे फंसा, मानो वो मरने वाला हो. लेकिन वो जिंदा बच जाता है. वीडियो देख कहेंगे- लगता है यमराज छुट्टी पर हैं.

'यमराज छुट्टी पर हैं..', दो बसों के बीच आ गया शख्स, लगा बस मरने वाला है, तभी..

‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोई’, आपने ये कहावत तो सुनी ही होगी. अक्सर ऐसे कई घटनाओं के बारे में सुनने को मिल जाता है, जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है. इनमें से कोई पूरी तरह से जमींदोज हो चुकी बिल्डिंग से कई दिनों बाद जिंदा निकलता है, तो कोई चंद घंटों के लिए मरकर दोबारा जी उठता है. ऐसे लोगों को देखकर अहसास होता है, ईश्वर के बिना मर्जी के कुछ हो नहीं सकता. तो कई मामलों में लगता है कि यमराज शायद छुट्टी पर गए हैं. आज हम आपको एक ऐसा ही वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमें एक शख्स सड़क पार करते हुए अचानक दो बसों के बीच में फंस जाता है. ऐसा लगता है कि बस उसका कचूमर निकलने वाला है और वो मर ही जाएगा. लेकिन तभी चमत्कार होता है.

वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट @_daily_chronicles ने शेयर किया है. इस वीडियो में आप देखेंगे कि घुमावदार सड़क पर एक बस तेजी से आ रही है. उस बस के दरवाजे से कोई शख्स वीडियो बना रहा है. तभी अचानक नीचे खड़ा शख्स सड़क पर आ जाता है. उसे पीछे से आ रही दूसरी बस दिखाई नहीं देती. ऐसे में वो इस बस के जाने का इंतजार कर रहा होता है, तभी ओवरटेक करने के चक्कर में पिछली बस तेजी से आगे आती है. वो शख्स इन दोनों बसों के बीच में फंस जाता है. ऐसा लगता है कि बस अब उसका कचूमर निकलने वाला है. लेकिन इस बीच पहली बस का ड्राइवर गाड़ी को रोक देता है, लेकिन दूसरी बस का ड्राइवर गाड़ी आगे बढ़ाने लगता है. कई बार वो शख्स दोनों बसों से टकराता है और धड़ाम से नीचे गिर जाता है. ऐसा लगता है मानो उसका काम तमाम हो गया.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *