[ad_1]

दुनिया के कई ऐसे देश हैं, जो बाकी देशों के लिए पहेली बने हैं. इसमें उत्तर कोरिया का नाम सबसे ऊपर आता है. वो इसलिए क्योंकि इस देश में लोगों के ऊपर इतनी पाबंदियां हैं कि यहां जाने वाले भी अफसोस करते हैं कि आखिर वो वहां क्यों चले गए. सोचिए वहां रहने वालों की क्या हलत होती होगी! हाल ही में नॉर्थ कोरिया (North Korea Hot Dog Rule) की एक खबर ने सभी को चौंका दिया था, क्योंकि वहां के तानाशाह ने अब देश में हॉट डॉग की बिक्री या खाने पर भी रोक लगा दी है. पर वहां से जुड़े एक अजीब नियम को लेकर सोशल मीडिया पर इन दिनों चर्चा हो रही है. नॉर्थ कोरिया की एक लड़की ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में वहां से जुड़ी चौंकाने वाली बात बताई.
इंस्टाग्राम अकाउंट @themillionairemagnets पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें एक नॉर्थ कोरिया की लड़की से पॉडकास्ट में बातें हो रही हैं. ये वीडियो जो रोगन नाम के एक कंटेंट क्रिएटर और पॉडकास्टर का है. इस वीडियो में जो एक महिला से बात करते नजर आ रहे हैं, जो संभवतया नॉर्थ कोरिया की हैं. महिला अपने देश का हाल बहुत घबराकर बताती दिख रही है.
[ad_2]
Source link