[ad_1]

दुनिया के कई देश ऐसे हैं जहां महंगाई इतनी ज्यादा है कि जितनी लोगों की आमदनी नहीं होती, उससे ज्यादा खर्चा हो जाता है. इस चक्कर में वहां के लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है. हाल ही में एक कंटेंट क्रिएटर ऐसे ही एक देश पहुंची, जहां जाकर उसे काफी हैरानी हुई. वो इसलिए क्योंकि इस देश में रेस्टोरेंट के मेन्यू कार्ड में डिशेज़ (Restaurant don’t print costs in menu card) का दाम ही नहीं लिखते हैं. एक प्लेट खाना इतना महंगा है कि लोगों को नोटों की गड्डी पकड़ानी पड़ जाती है. आखिर ये देश कौन सा है? चलिए आपको बताते हैं.
एलोना काराफिन (@elona) एक ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर हैं और इंस्टाग्राम पर उन्हें 3 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. हाल ही में वो एक ऐसे देश घूमने गईं, जहां पर बहुत ही महंगाई है. इस देश का नाम सीरिया (Syria value rise) है जहां की करेंसी इतनी कमजोर हो चुकी है कि लोगों को हर चीज के लिए बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है. एलोना भी ये देखकर हैरान हो गईं. उन्होंने वीडियो में बताया कि लोग वॉलेट नहीं रख पाते, क्योंकि हर चीज की कीमत इतनी ज्यादा है कि उन्हें नोटों की गड्डी साथ लेकर चलनी पड़ती है, जो वॉलेट में नहीं फिट हो पाती.
[ad_2]
Source link