[ad_1]
Last Updated:
Yuzvendra Chahal Dhanashree divorce: रिपोर्ट के अनुसार युजवेंद्र चहल और धनश्री 20 फरवरी को अदलात में पेश हुए और तलाक पर सहमति जताई. लेकिन धनश्री और चहल के बीच तलाक की वजह क्या थी? आइए इसके बारे में जानते हैं.
18 महीने से एक छत के नीचे नहीं थे चहल- धनश्री.
हाइलाइट्स
- चहल और धनश्री ने तलाक पर सहमति जताई.
- 18 महीने से अलग रह रहे थे चहल और धनश्री.
- छोटी-छोटी बातों पर लड़ाईयां होती थीं.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanshree) ने कथित तौर पर अपने तलाक को अंतिम रूप दे दिया है. उन्हें गुरुवार (20 दिसंबर) को शाम 4 बजे अदालत में पेश होना था. रिपोर्ट के अनुसार दोनों वहां पर पेश भी हुआ तलाक पर सहमति जताई. लेकिन धनश्री और चहल के बीच तलाक की वजह क्या थी? आइए इसके बारे में जानते हैं.
पिछले कुछ महीनों से उनकी शादी में अनबन की अफवाहें फैल रही थी. जब से दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया तभी से फैंस को समझ आ गया था कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के बीच छोटी छोटी बात को लेकर लड़ाईयां होती थी और दोनों एक दूसरे को समझ नहीं पा रहे थे. दोनों की नहीं बनती थी.
इस वजह से दोनों ने अलग रहने का फैसला किया था. यह भी कहा गया कि दोनों 18 महीने से एक दूसरे से अलग रह रहे हैं. दोनों ने कई बार अपनी इंस्टा स्टोरी से अलग अलग तरह के पोस्ट डाले थे. जैसे कि चहल ने लिखा था, “ईश्वर ने मुझे जितनी बार बचाया है, मैं उसकी गिनती नहीं कर सकता. इसलिए मैं केवल कल्पना ही कर सकता हूं कि मुझे कितनी बार बचाया गया, जिसके बारे में मुझे पता भी नहीं था.”
कैसे शुरू हुई थी दोनों की लवस्टोरी?
चहल ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए कहा था कि लॉकडाउन के दौरान मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं था. मैं 4-5 डांस स्टेप सीखना चाहता था. मैंने धनश्री को एक डीएम भेजा क्योंकि मैंने उसे रील पर डांस करते देखा था. मैंने उसे मैसेज करके डांस सिखाने के लिए अप्रोच किया था. पहले कुछ महीनों में, हम केवल डांस के बारे में बात करते थे. लेकिन बाद में प्यार मोहब्बत शुरू हुई.
New Delhi,New Delhi,Delhi
February 21, 2025, 12:04 IST
[ad_2]
Source link