Headlines

युवक को चाहिए था चरित्र प्रमाण पत्र, पुलिसवाले ने मांगी 500 की घूस, लड़के ने जो किया, विभाग में मच गई हलचल!

[ad_1]

Last Updated:

हाल ही में रेडिट पर एक युवक का पोस्ट वायरल है जिसमें उसने विस्तार से बताया कि कैसे उससे एक चरित्र प्रमाण पत्र के लिए 500 रुपये की रिश्वत मांगी गई, जबकि यह सेवा ऑफिशियली पूरी तरह मुफ्त है. इसके बाद युवक ने जो किया, उसकी वजह से पूरे पुलिस महकमे में हलचल पैदा हो गई.

युवक को चाहिए था चरित्र प्रमाण पत्र, पुलिसवाले ने मांगी 500 की घूस, फिर...लड़के से 500 रुपये घूस मांगा गया, जिसके बाद उसने एक बड़ा कदम उठाया. (फोटो: Reddit)

रिश्वत लेने का सिस्टम हमारे देश में नया नहीं है. सालों से कुछ सरकारी अधिकारी या ऊंचे पद पर बैठे कुछ लोग रिश्वत लेकर आम आदमी का काम करते हैं जो उन्हें मुफ्त में करना चाहिए. इस बात से आम आदमी बहुत परेशान रहता है मगर किसी के अंदर हिम्मत नहीं होती कि वो रिश्वत के खिलाफ आवाज उठाए. एक युवक ने हिम्मत की और रिश्वत देने के बाद उस पुलिस अधिकारी की शिकायत ऊपर के अधिकारियों से कर दी. फिर जो हुआ, वो जानना काफी रोचक और हैरान करने वाला है. युवक ने अपनी कहानी को सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

हाल ही में रेडिट पर एक युवक का पोस्ट वायरल है जिसमें उसने विस्तार से बताया कि कैसे उससे एक चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate) के लिए 500 रुपये की रिश्वत मांगी गई, जबकि यह सेवा ऑफिशियली पूरी तरह मुफ्त है. युवक ने अपने पोस्ट में लिखा कि जब उससे 500 रुपये मांगे गए, तो उसे डर था कि अगर पैसे नहीं दिए तो उसका काम जानबूझकर टाल दिया जाएगा या उसे अनावश्यक परेशान किया जाएगा. इसी डर के चलते उसने पैसे दे दिए, लेकिन साथ ही वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. बाद में उसने हिम्मत जुटाकर इस मामले की शिकायत की और डीजीपी, एसपी और डीआईजी को ईमेल भेजकर वीडियो सबूत साझा किए. इसके अलावा उसने एंटी करप्शन पोर्टल पर भी औपचारिक शिकायत दर्ज कराई.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *