Headlines

युवराज सिंह के पिता पिस्तौल लेकर पहुंचे थे, पूर्व कप्तान को सिर में मारने गोली, बोले- बहुत गलत किया तुमने…

[ad_1]

Last Updated:

Yograj singh Makes Shocking Reveal: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने एक हैरान करने वाला बयान दिया है. उन्होंने बताया कि पूर्व कप्तान कपिल देव ने जब उनको टीम से बाहर किया था तो वो पिस्तौल लेकर अपना…और पढ़ें

नई दिल्ली. अपने बयानों की वजह से लगातार विवादों में घिरे रहने वाले भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह एक बार फिर सुखियों में हैं. उन्होंने एक एक चौंकाने वाला दावा किया है. योगराज सिंह ने बताया कि वो 1983 के विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव के घर टीम से बाहर निकालने के बाद गुस्से में आकर उनको गोली मारने पहुंच गए थे.

योगराज ने 21 दिसंबर 1980 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में वनडे मैच में सुनील गावस्कर की कप्तानी में डेब्यू किया था. अपने तीन महीने के इंटरनेशनल करियर में उन्होंने भारत के लिए एक टेस्ट और छह वनडे मैच खेले. योगराज सिंह अपने बेटे युवराज के साथ हुए पक्षपात को लेकर अक्सर ही पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को कोसते नजर आ जाते हैं. इस बार उन्होंने अपने आप को टीम से बाहर किे जाने पर हैरान करने वाला किस्सा सुनाया है.

योगराज ने ‘अनफिल्टर्ड बाय समदीश’ में कहा, “जब कपिल देव नॉर्थ जोन और हरियाणा के कप्तान बने, तो उन्होंने बिना किसी कारण मुझे टीम से बाहर कर दिया. मेरी पत्नी (युवी की मां) चाहती थी कि मैं कपिल से सवाल करूं. मैंने उससे कहा कि मैं इस आदमी को सबक सिखाऊंगा. मैंने अपनी पिस्तौल निकाली और सेक्टर 9 में कपिल के घर गया. वह अपनी मां के साथ बाहर आया. मैंने उसे खूब सारी गालियां दीं और कहा, तुम्हारी वजह से मैंने एक दोस्त खो दिया है. तुमने जो किया है, उसकी कीमत तुम्हें चुकानी पड़ेगी.’

आगे उन्होंने कहा, “मैंने उससे कहा, ‘मैं तुम्हारे सिर में गोली मारना चाहता हूं, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर रहा हूं क्योंकि तुम्हारी मां बहुत भली हैं, जो यहां खड़ी है. यही वो घटना थी जब मैंने फैसला किया कि मैं क्रिकेट नहीं खेलूंगा, युवी खेलेंगे.”

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *