Headlines

ये पूरी तरह से गलत है…कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा के बीच सबकुछ ठीक नहीं, मामले पर आया BCCI का बयान

[ad_1]

Last Updated:

No Rift Between Gautam Gambhir And Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और कोच गौतम गंभीर के बीच सबकुछ ठीक है. बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सोमवार को दोनों के बीच मतभेद की खबरों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, चयन समिति के…और पढ़ें

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा बेहद निराशाजनक रहा. सीरीज के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के रन नहीं बने और उन्होंने खुद को आखिरी टेस्ट में प्लेइंग इलेवन से बाहर कर लिया. इसके बाद कोच गौतम गंभीर से उनके अनबन की खबर सामने आई. बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सोमवार को कोच गंभीर और कप्तान रोहित के बीच मतभेद की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे बकवास बताया.

राजीव शुक्ला ने खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा के साथ खड़े नजर आए. भारत को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-3 से करारी हार का सामना करना पड़ा है. रोहित ने सीरीज के दौरान महज 31 रन बनाए जिस वजह से उनकी जमकर आलोचना हुई और टेस्ट से संन्यास की खबरें भी सामने आने लगी. रोहित के खराब प्रदर्शन के बीच ऐसी अटकलें भी लगाई जा रही थीं कि गंभीर और उनके बीच मतभेद हैं. विराट कोहली सहित टीम के बाकी सीनियर खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन को लेकर भी मतभेद की अटकलें लगाई जा रही हैं.

राजीव शुक्ला ने हार के बाद टीम की आलोचना पर सवालों के जवाब में कहा, “यह पूरी तरह से गलत बयान है. चयन समिति के अध्यक्ष (अजीत अगरकर) और कोच के बीच कोई मतभेद नहीं है, कप्तान और कोच के बीच कोई मतभेद नहीं है. यह सब बकवास है, जो मीडिया के एक वर्ग में फैलाया जा रहा है.”

अटकलें लगाई जा रही हैं कि गंभीर ने सीनियर खिलाड़ियों को या तो अच्छा प्रदर्शन करने या बाहर होने के लिए तैयार रहने का अल्टीमेटम दिया था. राजीव शुक्ला ने कहा, “यह भी गलत है कि रोहित ने कप्तानी पर जोर दिया है. वह कप्तान है. फॉर्म में होना या न होना खेल का हिस्सा है. जब उन्होंने (रोहित) देखा कि वह फॉर्म में नहीं है, तो उन्होंने खुद को पांचवें टेस्ट से बाहर कर लिया.”
शुक्ला ने यह भी कहा कि टीम के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए हाल ही में हुई समीक्षा बैठक पूरी हो गई है. उन्होंने कहा, ‘‘हमने आगे की राह और अच्छा करने के तरीके पर चर्चा की.’’

homecricket

ये पूरी तरह से गलत है…कोच और कप्तान के बीच मतभेद की खबरों पर BCCI का बयान

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *