[ad_1]
Last Updated:
आमतौर पर शादी में वरमाला के दौरान आपने गाना बजते हुए सुना होगा. दूल्हा-दुल्हन का एक-दूसरे के लिए प्यार देखा होगा लेकिन जिस तरह का कपल इस वीडियो में दिख रहा है, वैसा शायद ही कभी देखा हो.
दूल्हे ने अपनी दुल्हन को ही गुस्से में पटका. (Credit- Instagram/indiaprogram7 )
शादी सिर्फ जश्न, मनोरंजन के लिए किया गया आयोजन नहीं है, ये एक गंभीर प्रक्रिया होती है. इसमें दूल्हा-दुल्हन समेत सभी लोगों को पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ शामिल होना चाहिए. खासकर तब, जब दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर इस दिशा में पहला कदम बढ़ाते हैं. हालांकि, बहुत से लोग इस वक्त दूल्हा-दुल्हन की टांग खींचने में लगे रहते हैं और कभी-कभी तो वे खुद भी भूल जाते हैं कि ये ज़िंदगी में एक बार आने वाला मौका है.
आमतौर पर शादी में वरमाला के दौरान आपने गाना बजते हुए सुना होगा. दूल्हा-दुल्हन का एक-दूसरे के लिए प्यार देखा होगा या फिर वे खुश नज़र आ रहे होंगे. हालांकि जिस तरह का कपल इस वीडियो में दिख रहा है, वैसा शायद ही कभी देखा हो. दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को प्यार से देखना छोड़िए, मारने को दौड़ पड़े हैं. उन्हें देखकर लग ही नहीं रहा है कि उन्हें एक-दूजे के साथ पूरी ज़िंदगी बितानी है.
रसगुल्ले पर छिड़ा घमासान
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि वरमाला का स्टेज सजा हुआ है और दूल्हा-दुल्हन उस पर खड़े हैं. सजी-धजी दुल्हन अपने दूल्हे को रसगुल्ला खिला रही है. इस पर दूल्हा नखरे दिखा रहा है और नाराज़ दुल्हन उससे थोड़ी बदतमीज़ी से पेश आ जाती है. फिर क्या था, जैसे ही दूल्हे की बारी आई, उसने न आव देखा न ताव, दुल्हन को रसगुल्ला खिलाने के बहाने उठाकर ऐसा पटका कि वहां मौजूद दुल्हन की बहनें घबरा गईं. वे अपनी बहन को उठाने के लिए नीचे झुक गईं लेकिन दूल्हा तना खड़ा रहा.
[ad_2]
Source link