[ad_1]

Last Updated:
बिहार के सरकारी विद्यालयों में अत्यधिक ठंड को देखते हुए जिलावार छुट्टी की गई है, जिसमें वर्ग 1 से वर्ग 8 तक के विद्यार्थियों को छुट्टी मिली है. लेकिन इस दौरान भी शिक्षकों को ड्यूटी पर मुस्तैद रहने के लिए कहा गया है. इसको लेकर…और पढ़ें
नवादा:- ‘रहिमन छुट्टी कीजिए अब ठंड बर्दाश्त न होय, पर ऐसी छुट्टी न दीजिए मात्र अध्यापक उपस्थित होय’. ये लाइन कबीर के दोहे से मिलती जरूर है, लेकिन ये दोहा वास्तविक समस्या को दिखता है. वॉट्सएप के जरिए जब यह मैसेज जिलाधिकारी के पास पहुंचा, तो डीएम साहब भावुक हो गए. एक मैसेज के जरिए जब उन्होंने शिक्षकों की ऐसी पीड़ा देखी, तो वो भी भावुक हो गए. इसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर इसे शेयर किया. डीएम साहब का यह पोस्ट शेयर होते ही वायरल हो गया है.
क्यों उठी यह मांग
दरअसल, बिहार के सरकारी विद्यालयों में अत्यधिक ठंड को देखते हुए जिलावार छुट्टी की गई है, जिसमें वर्ग 1 से वर्ग 8 तक के विद्यार्थियों को छुट्टी मिली है. लेकिन इस दौरान भी शिक्षकों को ड्यूटी पर मुस्तैद रहने के लिए कहा गया है. यह छुट्टी 11 जनवरी तक है. ऐसे में शिक्षकों को रोज विद्यालय परिसर आना होता है और गतिविधि करनी होती है. डीएम के वॉट्सएप पर आए इस मैसेज से डीएम भावुक हो गए और उन्होंने इसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.
ये भी पढ़ें:- आदेश तो पास हो गया, पर भूमि अधिग्रहण का काम अब तक नहीं हुआ, कब बदलेगी दरभंगा के इस सड़क की सूरत?
कौन हैं डीएम रवि प्रकाश
डीएम रवि प्रकाश 2016 बैच के IAS अधिकारी हैं, वो फिलहाल नवादा के डीएम हैं. वो इससे पहले भी सोशल मीडिया के जरिए जनसमस्याएं दिखाते रहते हैं. ऐसे में शिक्षकों के पक्ष में शेयर हो रहा यह मैसेज काफी वायरल हो रहा है. कहा जा रहा है कि इस मामले को गंभीरता से समझें, तो शिक्षकों के पक्ष में उठी यह आवाज शायद शिक्षकों की नाराजगी दूर कर सके.
आपको बता दें कि बिहार में पड़ रहे भीषण ठंड के मद्देनजर राज्य के कई जगहों पर विद्यालय को बंद किया जा चुका है. बावजूद इसके शिक्षक वहां पहुंचते हैं और अपनी रोजमर्रा की ड्यूटी पूरी करते हैं. ऐसे में यह आदेश शिक्षकों के समझ से भी बाहर है कि ठंड के दौरान जब विद्यालय बंद है, तो उन्हें क्यों विद्यालय जाने के लिए मजबूर किया जा रहा है.
[ad_2]
Source link