[ad_1]
Last Updated:
Rajpal Yadav Father Death News: एक्टर राजपाल यादव पर दुखों को पड़ाड़ टूटा है. उनके पिता दुनिया को अलविदा कह गए हैं. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से वो बीमार थे.
एक्टर पर गमों के पहाड़ टूटा है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव का निधन हो गया है. पिछले कुछ समय से बीमार थे. उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली.
पिता की स्थिती गंभीर होने का सूचना के बाद एक्टर गुरुवार (23 जनवरी) को ही थाईलैंड से दिल्ली पहुंचे. उन्हें उम्मीद थी कि उनके पिता सही होकर फिर घर पहुंचेंगे. लेकिन उन्होंने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया. इस खबर के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर है.
राजपाल यादव उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के रहने वाले हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके पिता का अंतिम संस्कार उनके गृह जिले में ही होगा.
आपको बता दें कि बुधवार को एक्टर सहित 4 स्टार्स को जान से मारने की धमकी मिली थी. कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव और कपिल शर्मा को धमकी भरा ईमेल भेजा गया है. कथित रूप से यह ईमेल पाकिस्तान से भेजा गया है. इन दोनों स्टार्स के अलावा सुगंधा मिश्रा और रेमो डिसूजा को भी धमकी मिली है. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है.
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर राजपाल यादव का एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें कहते सुना जा रहा है कि मैं अंबोली पुलिस स्टेशन और साइबर क्राइम दोनों में इन्फॉर्म कर दिया है. इसके बाद मैंने इस बारे में किसी से कोई बात नहीं की. इस घटना की बात करना मेरा काम नहीं है. जब मुझे कुछ पता ही नहीं तो मैं क्या बोलूं. उन्होंने आगे कहा कि मैं एक एक्टर हूं और एक्टिंग करता हूं. मैं अपने काम के जरिए सभी उम्र लोगों और युवाओं का मनोरंजन करता हूं. मैं कुछ बोलना नहीं चाहता. इस मामले में कोई जानकारी नहीं है. मुझे जो जानकारी मिली वह मैंने बता दिया है.
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
January 24, 2025, 09:15 IST
[ad_2]
Source link