Headlines

राजस्थान प्रवास पर पहुंचे आयुष्मान खुराना, परिवार के साथ की माैज-मस्ती, क्रिकेट खेलते भी आए नजर

[ad_1]

Agency:News18 Rajasthan

Last Updated:

Actor Ayushmann Khurrana Jodhpur Trip:राजस्थान में सेलिब्रेटियों का आना-जाना लगा रहता है. इस दौरान बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी पत्नी के साथ जोधपुर पहुंचे थे. इस दौरान यहां की खातिरदारी से बेहद अभिभूत द…और पढ़ें

X

राजस्थान

राजस्थान प्रवास पर आयुष्मान खुराना

हाइलाइट्स

  • आयुष्मान खुराना ने जोधपुर में परिवार संग मौज-मस्ती की.
  • आयुष्मान खुराना ने जोधपुर में क्रिकेट खेलने का लुफ्त उठाया.
  • आयुष्मान खुराना ने राजस्थान की आवभगत का आनंद लिया.

जोधपुर. पर्यटन के लिहाज से राजस्थान बेहद समृद्ध है. राजस्थान के कल्चर की खूबियों के चलते ही देसी-विदेशी पर्यटक खींचे चले आते हैं. साथ ही बड़े से बड़े फिल्म अभिनेता भी खुद को राजस्थान भ्रमण से अपने आप को दूर नहीं रख पाते हैं. जाने माने फिल्म स्टार अभिनेता आयुष्मान खुराना भी अपने परिवार के साथ राजस्थान के जोधपुर पहुंचे थे. जोधपुर प्रवास के दौरान अपने परिवार के साथ मौज-मस्ती भी की और राजस्थान की आवभगत का आनंद लिया.

क्रिकेट खेलने का भी उठाया लुफ्त

जोधपुर में परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने पहुंचे अभिनेता आयुष्मान खुराना यहां क्रिकेट खेलने का भी लुफ्त उठाया. अभिनेता आयुष्मान खुराना जोधपुर के युवा उद्योगपति श्रेणिक जैन भी साथ क्रिकेट खेलते नजर आए. वहीं उदयपुर के प्रसिद्ध सयाजी रिसोर्ट में परिवार सहित अपना समय बिताया. इस दौरान आयुष्मान खुराना और श्रेणिक जैन के अलावा उनकी धर्मपत्नी को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं देते हुए भी नजर आए.

श्रेणिक जैन ने शेयर किए अपने अनुभव

उदयपुर ट्रिप के बाद जोधपुर पहुंचे श्रेणिक जैन ने आयुष्मान खुराना के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस सुरवीन चावला, शमा सिकंदर, विकास कलन्तरी परिवार सहित कई फिल्मी हस्तियों के साथ बिताए समय का अनुभव भी शेयर किया. साथ ही राजस्थान की संस्कृति और आवभगत से वह कितने खुश नजर आए उसके अनुभव की भी जानकारी दी. जैन ने बताया कि आयुष्मान खुराणा सहित सेलिब्रिटीज के साथ बिताया समय काफी यादगार रहा.

आयुष्मान के साथ बिताए पल रहेंगे यादगार

राजस्थान के कल्चर और जिस तरह से उन्होने होटल और रिसॉर्ट में आवभगत का जो अनुभव किया. उससे वे काफी अभिभूत हैं. इसके लिए उन्होंने होटल के मालिक रॉफ धनानी, सुमेरा धनानी का भी धन्यवाद किया. साथ ही जैन ने बताया यह हम सब के लिए बिताए पल काफी यादगार रहेंगे. जैन ने आयुष्मान खुराना सहित पधारे सभी फिल्म स्टार्स को जोधपुर परिवार सहित आने का निमंत्रण भी दिया .

homeentertainment

राजस्थान प्रवास पर पहुंचे आयुष्मान खुराना, यहां क्रिकेट खेलते आए नजर

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *