Headlines

राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन की राइवलरी का सच, मनोज देसाई का खुलासा.

[ad_1]

Last Updated:

अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘जंजीर’ आने के बाद राजेश खन्ना का स्टारडम थोड़ा फीका पड़ने लगा था. क्योंकि इंडस्ट्री में नए कलाकार की ब्लॉकबस्टर के बाद डिमांड बढ़ गई थी. दोनों स्टार की राइवलरी की खबरों के बावजूद राजेश खन्ना के अंतिम संस्कार में अमिताभ बच्चन ने एक ऐसी बात कही थी कि उस वक्त सब हैरान हो गए थे.

ख़बरें फटाफट

'मैंने इनका 2-2 घंटे इंतजार किया', अमिताभ-राजेश खन्ना के बीच थी राइवलरी!दोनों साथ में ब्लॉकबस्टर दे चुके हैं.

नई दिल्ली. राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन दोनों ही बॉलीवुड के वो दिग्गज हैं, जिनका कोई सानी नहीं. हिंदी सिनेमा के दोनों सुपरस्टार ने ऐसी फिल्में दी हैं, जिन्हें लोग शायद ही कभी भुला पाए. यही वजह रही है कि राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन की राइवलरी की खबरें आती रहती थीं.

साल 1969 के बाद से ही राजेश खन्ना ने हिंदी सिनेमा में अपनी जड़े जमाना शुरू कर दिया था. वह फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार थे. उनकी पॉपुलैरिटी उस दौर में किसी भी अभिनेता से कहीं ज्यादा थी. उन्हें उस वक्त में कोई टक्कर देने वाला ही नहीं था. लेकिन साल 1973 में आई फिल्म ‘जंजीर’ ने काफी बड़ा बदलावा लाया था. क्योंकि इस फिल्म के बाद अमिताभ बच्चन एक सुपरस्टार के तौर पर उभरकर आए थे.

प्रोड्यूसर मनोज देसाई का बड़ा खुलासा

अमिताभ बच्चन और राजेश को लेकर थिएटर मालिक और प्रोड्यूसर मनोज देसाई ने एक किस्सा शेयर किया था. इस दौरान उन्होंने बताया था कि राजेश खन्ना के अंतिम संस्कार के वक्त वह सुपरस्टार के बेहद करीब बैठे थे. विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में मनोज ने बताया कि राजेश खन्ना के बंगले में उनके अंतिम संस्कार से पहले पार्थिव शरीर को श्मशान ले जाने से पहले किसी का इंतजार किया जा रहा था.

राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन दोनों सुपरस्टार रहे

बिग बी ने कही थी बड़ी बात

मनोज देसाई ने बताया कि उस वक्त राजेश खन्ना को देखकर अमिताभ बच्चन ने कहा कि वक्त वक्त की बात है. मैंने इस आदमी के लिए शूटिंग सेट पर दो-दो घंटे इंतजार किया है. आज देखों, ये सुनते ही मनोज ने जवाब दिया कि आखिरकार सबको यही अंजाम देखना पड़ता है.वही राजेश खन्ना जिनका लोग घंटों घंटों इंतजार किया करते थे, एक शख्स के लिए उनका पार्थिव शरीर रखकर इंतजार किया जा रहा था.

बता दें कि राजेश खन्ना इंतजार कराने के लिए काफी मशहूर थे. सेट पर तो वह कभी वक्त पर नहीं आया करते थे. इंटरव्यू करने वाले तो उनका इंतजार ही करते रहते थे. साल 2012 में 18 जुलाई को राजेश खन्ना का 69 साल की उम्र में निधन हो गया. वहीं अमिताभ बच्चन आज भी भारतीय सिनेमा की सबसे ऊंची शख्सियतों में गिने जाते हैं.

About the Author

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

homeentertainment

‘मैंने इनका 2-2 घंटे इंतजार किया’, अमिताभ-राजेश खन्ना के बीच थी राइवलरी!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *