[ad_1]

Last Updated:
सोशल मीडिया पर एक बेहद शॉकिंग वीडियो शेयर किया गया. इसमें एक घर के छप्पर के बीच सैंकड़ों की संख्या में रहते चमगादड़ के परिवार को रेस्क्यू किया गया.
दुनिया में कुछ जानवर ऐसे होते हैं जो इंसानों के बीच रहना पसंद करते हैं. कुत्ते-बिल्ली के अलावा कई ऐसे जानवर हैं, जो इंसानों के साथ ही रहना प्रेफर करते हैं. लेकिंन कुछ ऐसे जानवर भी हैं, जो इंसानों से दुरी बनाकर रखते हैं. ऐसा जरुरी भी है. जब कभी ऐसे जीव इंसान के पास आने लगते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां भी छोड़ जाते हैं, जो जानलेवा भी साबित हो सकता है.
इंसानों से दूर रहने वाले जीवों में चमगादड़ भी शामिल है. ये अक्सर रात को निकलते हैं और ऐसी जगह रहते हैं, जहां अंधेरा हो. चमगादड़ों की वजह से ही कोरोना फैला था, ये थियोरी भी सामने आई थी. ऐसे में खुद इंसान भी इनसे दूर ही रहना पसंद करते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक शख्स ने अपने घर का ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर आपकी रुह कांप जाएगी. शख्स के घर में एक या दो नहीं, चमगादड़ों की पूरी फौज ही रह रही थी.
छप्पर से आती थी आवाजें
शख्स के घर की छत से अजीब सी आवाजें आती थी. पहले तो परिजनों को लगा कि ये आवाज घर के बाहर से आया करती है. दिनभर थोड़ा-बहुत शोर सुनाई देता था लेकिन रात के समय ये आवाजें काफी तेज हो जाती थी. शख्स को जब शक हुआ कि आवाज छप्पर से आ रही है तो उसने उसे हटाने का फैसला किया. दिन के उजाले में जब छप्पर हटाई गई तो सबके होश उड़ गए.
[ad_2]
Source link