[ad_1]
Last Updated:
Wedding Facts: शादी का मौसम जोर पर है और लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ समारोहों में शामिल हो रहे हैं. हिंदू परंपराओं में विवाह के दौरान कई अनोखी रस्में निभाई जाती हैं. आपने अक्सर देखा होगा कि ज्यादातर हिंदू शादियां रात में ही संपन्न होती हैं. लेकिन क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं? यदि नहीं तो आइए जानते हैं..

Indian Hindu Wedding Facts: भारतीय संस्कृति में विवाह को सिर्फ दो लोगों का साथ नहीं, बल्कि दो परिवारों और दो आत्माओं का पवित्र मिलन माना गया है. इसे जीवन के सोलह संस्कारों में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है. हिंदू धर्म में विवाह तेरहवां संस्कार होता है, जो व्यक्ति को गृहस्थ जीवन की ओर अग्रसर करता है. माना जाता है कि यह जन्म-जन्मांतर का बंधन है, जिसमें पति-पत्नी केवल शरीर से नहीं, बल्कि आत्मिक स्तर पर भी एक-दूसरे से जुड़ते हैं.
हिंदू विवाह में कई परंपराएं और रस्में निभाई जाती हैं, जिन्हें बड़े उत्सव की तरह मनाया जाता है. हर प्रक्रिया चाहे छोटी हो या बड़ी सबका विशेष महत्व होता है. आपने देखा होगा कि अधिकतर हिंदू शादियां रात में संपन्न होती हैं. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? इसके पीछे कई रोचक मान्यताएं और कारण हैं. आज हम आपको बताएंगे कि आखिर हिंदू धर्म में ज्यादातर विवाह रात में ही क्यों कराए जाते हैं और इस परंपरा का क्या महत्व है.
दरअसल, एक रिपोर्ट के अनुसार मुगल काल के डर से उत्तर भारत में हिंदुओं ने शादियों को रात में कराना शुरू किया, क्योंकि दिन के समय मुगल सैनिक या आक्रमणकारी अचानक हमला करके दुल्हन का अपहरण कर लेते थे. जिससे बचने के लिए लोग छिपकर, अंधेरे में शादी करने लगे. यह डर धीरे-धीरे एक परंपरा बन गया. शास्त्रों के अनुसार शादी दिन में होनी चाहिए थी (सूर्य की साक्षी में), लेकिन इस मजबूरी ने प्रथा को बदल दिया.
इसके अलावा ये भी कहा जाता है, कि इसी डर के कारण ‘घूंघट प्रथा’ और ‘बाल विवाह’ जैसी कुरीतियां भी पनपीं थी. ताकि लड़कियों को कम उम्र में ही सुरक्षित किया जा सके. बता दें, कि यह एक वायरल दावा है, इसे कहीं पुख्ता नहीं बताया गया है, इसलिए News18 इसकी पुष्टी नहीं करता.
कहा जाता है, इसकी वजह से अब शादी चंद्रमा और तारों को साक्षी मानकर की जाती है. चंद्रमा को शीतलता, मन और आत्मीयता का प्रतीक माना जाता है. जबकि तारों को स्थिरता और अटल प्रेम का प्रतीक माना जाता है. यह तारे पति-पत्नी के रिश्ते में भी स्थिरता और दृढ़ता बनाए रखने का आशीर्वाद देते है.
[ad_2]
Source link