[ad_1]
Last Updated:
मध्य प्रदेश के पेसर रामवीर सिंह गुर्जर को चेन्नई सुपर किंग्स ने नेट बॉलर के रूप में चुना है. रामवीर 25 फरवरी से सीएसके के कैंप में भाग लेंगे और आईपीएल 2025 में टीम के साथ रहेंगे.
रामवीर सिंह गुर्जर को चेन्नई सुपर किंग्स ने नेट बॉलर के तौर पर सलेक्ट किया है.
भिंड. मध्य प्रदेश के मीडियम पेसर रामवीर सिंह गुर्जर को आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने नेट बॉलर के तौर पर सलेक्ट किया है. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रामवीर 25 फरवरी से चेन्नई में आयोजित ट्रेनिंग कैंप में भाग लेंगे. वे पूरे आईपीएल सीजन 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के साथ रहेंगे. आईपीएल 2025 मार्च
रामवीर वर्तमान में मध्यप्रदेश की अंडर 23 टीम के खिलाड़ी हैं. वे एमआरएफ पेस फाउंडेशन बेंगलुरू में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है. रामवीर 2024 में मध्य प्रदेश क्रिकेट लीग में ग्वालियर चीताज टीम के भी खिलाड़ी रहे हैं. हाल ही में आयोजित अंडर 23 सीके नायडू टूर्नामेंट में रामवीर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था.
रामवीर सिंह मूलतः भिंड के बघेड़ी गांव के निवासी है. तीन भाइयों में सबसे बड़े रामवीर के पिता अहिवरन सिंह गुर्जर ग्राम पंचायत सचिव हैं. रामवीर बचपन से भिंड डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन के प्रशिक्षक रविशेखर कटारे से प्रशिक्षण प्राप्त करते आए हैं.
Delhi,Delhi,Delhi
February 13, 2025, 16:58 IST
[ad_2]
Source link