Headlines

राहुल गांधी का कार तकनीक पर वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर ट्रोल

[ad_1]

Last Updated:

ट्विटर पर हाल ही में राहुल गांधी का एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें वो कार की तकनीक के बारे में कुछ लड़कियों को समझा रहे हैं. पर उन्हें इसकी वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है.

'आज कार एक्सपर्ट बने हैं!' राहुल गांधी ने लड़कियों को समझाई कार की तकनीक!

राहुल गांधी को लोग उनके एक वीडियो के लिए ट्रोल कर रहे हैं. (फोटो: Twitter/@MrSinha_)

हाइलाइट्स

  • राहुल गांधी ने लड़कियों को कार की तकनीक समझाई
  • सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को ट्रोल किया जा रहा है
  • वीडियो को 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं

कांग्रेस के महासचिव और सांसद राहुल गांधी अपने पार्टी के स्टार प्रचारक और कद्दावर नेता हैं. अक्सर वो भारत की यात्रा पर दिख जाते हैं. कई बार तो वो समाज के अलग-अलग तबके के लोगों से भी मिलते हैं और उनसे बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझते हैं और कांग्रेस की पॉलिसी को उन्हें समझाने की कोशिश करते हैं. पर उसके अलावा वो जिन लोगों से मिलते हैं, उनके जैसे बन जाते हैं, जैसे कभी वो ट्रक ड्राइवरों से मिलते हैं तो उनकी तरह ट्रक चलाने लगते हैं, कभी वो दिल्ली में किराना दुकान पर पहुंचते हैं तो सामान बेचने लगते हैं. अब वो कुछ लड़कियों को कार (Rahul Gandhi explaining about automobile video) की तकनीक के बारे में समझाते नजर आ रहे हैं. इस वजह से लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं.

ट्विटर अकाउंट @MrSinha_ पर हाल ही में राहुल गांधी का एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें वो कार की तकनीक के बारे में कुछ लड़कियों को समझा रहे हैं. पर उन्हें इसकी वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. वीडियो पोस्ट करते हुए यूजर ने लिखा- “राजा बाबू आज कार एक्सपर्ट बने हैं! सुनिए वो उन लड़कियों को क्या बकवास बातें समझा रहे हैं!”



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *