Headlines

रिंकू सिंह की फिटनेस से भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ राहत

[ad_1]

Last Updated:

रिंकू सिंह इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच के लिए फिट होकर वापसी कर चुके हैं. उन्होंने नेट सेशन में जमकर प्रैक्टिस की और सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने उनकी फिटनेस की पुष्टि की.

चौथे T20 के लिए फिट हुआ टीम इंडिया का खूंखार फिनिशर, 165 का स्ट्राइक रेट

रिंकू सिंह इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 के लिए फिट

नई दिल्ली. भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले से पहले भारतीय टीम को खुशखबरी मिली है. टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह फिट होकर वापसी कर चुके हैं. उन्होंने चौथे टी20 से पहले नेट सेशन में जमकर प्रैक्टिस की. रिंकू को पीठ में दर्द के कारण दूसरे और तीसरे मैच से आराम दिया गया था. भारत के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने पुष्टि की कि अलीगढ़ के इस खिलाड़ी को शुक्रवार के मैच के लिए फिट घोषित कर दिया गया है.

टेन डोशेट ने चौथे टी20 मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “रिंकू फिट हैं. उन्होंने पहला मैच खेला फिर चोटिल हो गए. अगले दो मैच को चोट की वजह से मिस किया. मुझे लगता है कि रिंकू जैसे ही पूरी तरह फिट होंगे, वापस टीम में आ जाएंगे. उन्होंने पिछली रात बल्लेबाजी की और मुझे लगता है कि वह कल खेलने के लिए तैयार होंगे.”

नेट सेशन के दौरान रिंकू को रवि बिश्नोई की गूगली पर रिवर्स लैप स्कूप और रिवर्स पुल जैसे शॉट्स आजमाते देखा गया. उन्होंने बिश्नोई और टी20 सीजन के स्टार वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ जमकर बल्लेबाजी की. रिंकू ने नेट बदलकर अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी और हर्षित राणा के खिलाफ भी आराम से बल्लेबाजी की. उन्होंने नेट सेशन की शुरुआत से अंत तक बल्लेबाजी की और राघवेंद्र और अभिषेक नायर से थ्रोडाउन लेकर सेशन खत्म किया.

आईपीएल में मारे थे लगातार 5 छक्के
रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 2023 में कोलकाता नाइटराइडर्स को आखिरी ओवर में यश दयाल की लगातार 5 गेंद पर छक्का लगाकर जीत दिलाया था. इस मुकाबले के बाद से ही उनकी हर तरफ चर्चा हो रही है. रिंकू ने इस करिश्माई पारी के बाद भी कई तूफानी फिफ्टी जमाई है. भारत की तरफ से उनको खेलने का मौका मिला और अपना जगह टीम में पक्की करने में कामयाब हुए. हालांकि प्लेइंग इलेवन से उनके अंदर बाहर होना पड़ता है लेकिन वे लगातार टीम के साथ बने हुए हैं.

homecricket

चौथे T20 के लिए फिट हुआ टीम इंडिया का खूंखार फिनिशर, 165 का स्ट्राइक रेट

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *