Headlines

रिलीज हुई है छावा… दिल्ली के दर्शकों पर चला विक्की कौशल का जादू या फेल हुई फिल्म? जानें सब

[ad_1]

Agency:NEWS18DELHI

Last Updated:

Chhaava Movie Public Review : निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की फिल्म ‘छावा’ आज रिलीज हुई है. इस फिल्म में विक्की कौशल ने जोरदार अभिनय किया है. आइए दिल्ली के दर्शकों से जानते हैं कि फिल्म कैसी थी और वो इस फिल्म को 10 म…और पढ़ें

X

दिल्ली

दिल्ली की जनता से जाने चावा मूवी कैसी लगी 

हाइलाइट्स

  • विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ आज रिलीज हुई.
  • दिल्ली के दर्शकों ने फिल्म को 10 में से 10 नंबर दिए.
  • फिल्म में विक्की, रश्मिका और अक्षय की बेहतरीन एक्टिंग.

दिल्ली : वैलेंटाइन डे यानी आज विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘छावा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस फिल्म में विक्की कौशल जान फूंकते नजर आए हैं. अक्षय खन्ना ने औरंगजेब की भूमिका में वाहवाही लूटी है. तो चलिए दिल्ली की जनता से जानते हैं कि उनको यह फिल्म कैसी लगी, और वह 10 में से कितने नंबर देना चाहते हैं.

फिल्म देखने आए अजय ने बताया कि मूवी बहुत अच्छी है, मैं इस फिल्म को 10 में से 10 नंबर दूंगा. विक्की कौशल ने ‘छावा’ फिल्म में अपना बेस्ट दिया है. खासकर उन्होंने जो मराठी टोन पकड़ी वो बहुत अच्छी है, वहीं उनके दूसरे दोस्त विजय ने कहा छावा मूवी हर एक भारतीय को जरूर देखनी चाहिए. इसमें हमारे हिस्ट्री और कल्चर को बहुत अच्छे से दिखाया गया है. विक्की कौशल, रश्मिका के साथ अक्षय खन्ना ने बेहतरीन एक्टिंग की है, इसलिए मैं इस फिल्म को 10 में 10 नंबर दूंगा.

हर बच्चे को देखनी चाहिए ये फिल्म
महिला वृंदा न बताया कि यह एक बहुत अच्छी मूवी है, जिसे वह 9.5 की रेटिंग देना चाहती हैं, इसके साथ ही उन्होंने सभी बच्चों से ये मूवी देखने की अपील की. वहीं बगल में मौजूद 22 साल की पूजा ने कहा यह मूवी हमारे इतिहास को प्रदर्शित करती है, इसीलिए वह इस मूवी को 10 में से 10 नंबर देना चाहती हैं.

हमारे पूर्वजों ने किया बड़ा संघर्ष
वहीं तनवीर सिंह ने कहा कि यह हमारे पूर्वजों की वीरता पर बनाई गई मूवी है. हमारे पूर्वज किसी से कम नहीं थे. उन्होंने हमारे देश के लिए बहुत बड़ा बलिदान दिया है. उन्होंने इस फिल्म को 10 में से10 नंबर दिया. वही सूरज ने बताया कि हमारे पूर्वजों के मुगलों से कैसे संघर्ष किया है यह देखना काफी अच्छा लगा. मुगल बादशाह औरंगजेब छत्रपति संभाजी महाराज को पकड़कर तड़पा-तड़पाकर मारने की कसम खाता है. औरंगजेब का यह सपना पूरा होने में नौ साल लगते हैं.

homeentertainment

रिलीज हुई है छावा… दर्शकों पर चला विक्की कौशल का जादू या फेल हुई फिल्म?

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *