[ad_1]
Last Updated:
फैशन डिजाइनर बीना रमानी ने बताया कि रेखा अमिताभ बच्चन से बेहद प्यार करती थीं, लेकिन उन्हें एहसास था कि अमिताभ बच्चन कभी भी उन्हें स्वीकार नहीं करेंगे. टूटा दिल लिए रेखा जब पहली बार बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से मिली, तो उन्हें उसमें अपना सपनों का राजकुमार नजर आया. वे कैसे मिले, उनका प्यार कैसे परवान चढ़ा? रेखा की दोस्त बीना रमानी ने खुलकर बताया है.

नई दिल्ली: रेखा की लव स्टोरी उस ‘राजकुमारी’ की कहानी है, जिसे उसका राजकुमार मिलकर भी नहीं मिला. वे करोड़ों दिलों में छाई रहीं, लेकिन जब अपना टूटा दिल लिए एक दूसरे दिल में पनाह ली, तो वह और अकेली पड़ गईं. बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा की लव स्टोरी एक बार फिर चर्चा में है. रेखा की दोस्त और फैशन डिजाइनर बीना रमानी ने उनकी जिंदगी के कुछ अनजाने पहलुओं के बारे में बताया है. उन्होंने अमिताभ बच्चन और रेखा के रोमांस के बारे में खुलकर बताया कि क्यों रेखा ने दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी. (फोटो साभार: IMDb)

बीना ने एएनआई से बातचीत में दावा किया कि रेखा अपने को-स्टार अमिताभ बच्चन से बेहद प्यार करती थीं, जो जया बच्चन के साथ शादीशुदा जिंदगी में रमे हुए हैं, लेकिन उन्हें जल्द ही समझ आ गया कि अमिताभ कभी भी उन्हें लोगों के सामने अपनाएंगे नहीं. राजनीति में कदम रखने के बाद उनके लिए यह और भी मुश्किल हो गया था. (फोटो साभार: IMDb)

रेखा की दोस्त बीना रमानी ने कहा, ‘मुकेश छोटे कद के और सांवले थे, रेखा के जबरदस्त फैन थे.’ रेखा न्यूयॉर्क में उनसे मिलने आई थीं और उन्होंने ‘किसी खास’ से शादी करने की इच्छा जताई थी. बीना ने स्वीकार किया कि उन्होंने ही रेखा की मुलाकात मुकेश अग्रवाल से करवाई थी. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google

बीना ने बताया कि एक दोस्त के जरिए उन्हें मुकेश के बारे में पता चला और बाद में दिल्ली की एक पार्टी में उनसे मुलाकात हुई. अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए बीना ने कहा, ‘मेरी दोस्त ने मुकेश को रेखा का सबसे बड़ा, जबरदस्त फैन बताया था. उसने कहा था कि मुकेश रेखा की किसी भी फिल्म का कोई भी डायलॉग सुना सकता है और उसे रेखा की पूरी जिंदगी के बारे में पता है.’ (फोटो साभार: IMDb)

मुकेश से अपनी मुलाकात को याद करते हुए बीना ने कहा, ‘वह ज्यादा खास नहीं दिखते थे. छोटे कद के और सांवले थे, लेकिन जब आप उनसे बात करते थे तो वह बहुत अच्छे लगते थे, लेकिन वह छह बार आपके सामने से गुजर जाएं तो भी आप उन्हें पहचान नहीं पाएंगे. वहीं रेखा एक दीवा थीं.’ बीना रमानी ने आगे कहा, ‘उनकी आंखों में इतनी सच्चाई थी, उन्होंने मुझसे कहा था, ‘अगर कभी मुझे रेखा से मिलने का मौका मिल जाए, तो आपको अंदाजा नहीं है कि मेरे लिए क्या मायने रखेगा. आपने क्या हासिल किया, वह दुनिया की सबसे खुश इंसान होंगी.’ (फोटो साभार: IMDb)

मुकेश से मिलने के बाद बीना ने रेखा की उनसे फोन पर बात करवाई थी. वे बोलीं, ‘मुझे लगता है मैंने उन्हें फोन पर मिलवाया था और रेखा को पता भी नहीं था कि वह दिखते कैसे हैं. रेखा ने उनसे 2-3 मिनट बात की और मुझसे कहा कि उनका नंबर दे दो. लेकिन अपना नंबर देने से मना कर दिया. उन्होंने मुकेश का नंबर लिया और फिर खुद उन्हें कॉल किया.’ (फोटो साभार: IMDb)

मुकेश और रेखा की फोन पर बातचीत के दौरान एक रिश्ता बन गया, लेकिन बीना ने माना कि रेखा उनके लुक्स को लेकर संशय में थीं. उन्होंने कहा, ‘दोनों अलग-अलग शहरों में थे, मुंबई और दिल्ली. मुकेश बहुत खुश थे. उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि ऐसा हो गया है, फिर दोनों ने तस्वीरें एक्सचेंज कीं और रेखा ने मुझे कॉल करके पूछा, ‘क्या तुम मुझे उसके साथ खड़ा देख सकती हो?’ मतलब, रेखा के दिमाग में अमिताभ बच्चन थे. मैंने कहा, ‘नहीं, सच कहूं तो नहीं, लेकिन वह अच्छे इंसान लगते हैं, पर ये फैसला तुम्हारे हाथ में है, मैं तुम्हारे लिए कोई फैसला नहीं लेना चाहती.’ (फोटो साभार: IMDb)

बीना ने आगे कहा, ‘रेखा ने दिल टूटने के बाद जो अच्छा फील किया, शायद वही उनके लिए सही था. शायद उन्हें उस जुनूनी प्यार की जरूरत थी.’ बीना ने आगे याद किया कि रेखा और मुकेश की पहली मुलाकात उनके दोस्त के घर मुंबई में हुई थी. वे बोलीं, ‘दोनों खुश लग रहे थे. पहले ही बहुत बातें कर चुके थे, एक-दूसरे के बारे में काफी कुछ जान चुके थे, तो शायद ज्यादा वक्त नहीं लगा और फिर आगे बढ़ गए.’ (फोटो साभार: IMDb)
[ad_2]
Source link