Headlines

रेड कार्पेट पर क्यों चलते हैं सेलिब्रिटीज़, खास मौकों पर क्यों बिछाते हैं? जान लीजिए सही वजह!

[ad_1]

Last Updated:

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कोरा पर किसी ने ये सवाल किया है कि लाल कालीनें बड़े इवेंट्स और खास मौकों पर क्यों बिछाई जाती हैं. कई लोगों ने इसपर जवाब दिया है. लाल कार्पेट (History of crimson carpet) का प्रयोग आज से नहीं, सदियों से हो…और पढ़ें

आपने टीवी पर आने वाले फिल्मी अवॉर्ड शोज़ देखे होंगे, या फिर आप किसी बड़े इवेंट में शामिल हुए होंगे, जिसमें कई सेलिब्रिटीज, नेता या कोई रसूखदार लोग आए होंगे. वहां पर आपने गौर किया होगा कि लाल कालीनें बिछाई गई हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर लाल कालीन (Why crimson carpet utilized in occasions) क्यों बिछाई जाती है, आखिर सेलिब्रिटीज उसपर क्यों चलते हैं और उन्हें खास मौकों पर बिछाने का क्या कारण है? चलिए हम आपको इसके पीछे की सही वजह बताते हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कोरा पर किसी ने ये सवाल किया है कि लाल कालीनें बड़े इवेंट्स और खास मौकों पर क्यों बिछाई जाती हैं. कई लोगों ने इसपर जवाब दिया है. लाल कार्पेट (History of crimson carpet) का प्रयोग आज से नहीं, सदियों से हो रहा है. इन्हें खास मौकों पर बिछाया जाता है. रिपोर्ट्स के अनुसार 458 ईसा पूर्व में ग्रीक प्लेराइटर ईसकलस ने एक नाटक की रचना की थी जिसमें लाल रंग कालीन का जिक्र था. वो कालीन जंग जीतकर लौटे एक महाराजा के लिए बिछाई गई थी.

why red carpet used in important events

रेड कार्पेट खास मौकों पर क्यों इस्तेमाल होती है? (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

कब से शुरू हुई लाल कालीन इस्तेमाल करने की परंपरा?
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक 1993 में टफ्ट्स यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ग्रेगरी क्रेन ने अपने एक लेख में बताया था कि लाल कालीन सदियों से राजा या राजशाही परिवारों के लिए बिछाया जाता है. ये रिवाज का हिस्सा था. मेडीवल यूरोप में लाल कालीन इस वजह से ज्यादा फेमस हुई, क्योंकि ये एक खास तरह की डाई से बनती थी, जिसे स्कार्लेट कहा जाता था. वो डाई उस वक्त बहुत महंगी मिलती थी. इसी वजह से कालीन भी महंगी होती थी और उसे खास लोगों के लिए बिछाया जाता था. इंडस्ट्रियल रेवोल्यूशन के बाद कालीन काफी सस्ती मिलने लगी. पर लोगों के मन में तब तक ये बात बैठ चुकी थी कि खास लोगों के लिए लाल कालीन बिछाई जाती है.

क्या होता है रेड कार्पेट ट्रीटमेंट?
एक शब्द काफी प्रचलित है, रेड कार्पेट ट्रीटमेंट. इसकी शुरुआत अमेरिका की एक ट्रेन से हुई थी. ये ट्रेन 1902 से लेकर 1907 के बीच चलती थी. इस ट्रेन का नाम था twentieth Century Limited. ये न्यूयॉर्क से शिकागो तक चलती थी. प्लेटफॉर्म पर लाल कालीन बिछाई जाती थी, जिसपर चलकर यात्री ट्रेन में चढ़ते थे. इस तरह यात्रियों को जरूरी और सेलिब्रिटी जैसा एहसास दिलाया जाता था. 1922 में रेड कार्पेट हॉलीवुड तक पहुंच गई और अवॉर्ड शोज में इसका इस्तेमाल होने लगा. वहां से अन्य देशों की फिल्म इंडस्ट्री में भी ये फैलने लगी. बॉलीवुड में भी इसका प्रयोग हुआ और फिर फिल्मों से जुड़े अवॉर्ड फंक्शन में इनका प्रयोग आज भी किया जाता है.

homeajab-gajab

रेड कार्पेट पर क्यों चलते हैं सेलिब्रिटीज़, खास मौकों पर क्यों बिछाते हैं?

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *