[ad_1]
Last Updated:
सोशल मीडिया पर एक विदेशी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने अपने बिरयानी लव की झलक लोगों को दिखाई. भले ही ये शख्स भारतीय नहीं है लेकिन यहां के खाने का दीवाना है.
अकेले ही चट कर गया बिरयानी का पहाड़ (इमेज- सोशल मीडिया)
भारत में बिरयानी काफी चाव से खाई जाती है. चाहे चिकन बिरयानी हो या मटन बिरयानी, कई तरह की वेरायटी आपको मिल जाएगी. इसके अलावा हैदराबादी, कोलकाता स्टाइल बिरयानी या फिर मुरादाबादी बिरयानी, आपको हर एरिया के स्वाद के हिसाब से भी ये डिश मिल जाएगी. बासमती चावल के साथ इस डिश को यूनिक मसालों के साथ ब्लेंड कर बनाया जाता है.
लेकिन अगर आपको लगता है कि इस बिरयानी के शौक़ीन सिर्फ भारत में हैं तो आप गलत है. कई विदेशी लोग भारत सिर्फ बिरयानी के स्वाद के लिए भी आते हैं. ऐसा ही एक टूरिस्ट है Zermatt Neo. जेर्मेट के सोशल मीडिया अकाउंट के मुताबिक, वो एक ट्रेनर के साथ-साथ बड़े फूडी भी हैं. खासकर भारत आने पर जिस तरह से वो भारतीय व्यंजन को हाथ से खाते हैं, उसे देखकर कोई कह नहीं सकता कि वो विदेशी है. अब उन्होंने अपने बिरयानी लव की झलक लोगों के साथ शेयर की.
रेस्त्रां में मंगवाया आठ किलो बिरयानी
जेर्मेट ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इंडियन रेस्त्रां में किये गए स्पेशल मटन बिरयानी की झलक शेयर की. जेर्मेट खुद को बहुत बड़ा बिरयानी लवर मानते हैं. उन्होंने रेस्त्रां में खुद के लिए आठ किलो मटन बिरयानी ऑर्डर की थी. वेटर ने उनके सामने पहले एक केले का पत्ता बिछाया और फिर उसी के ऊपर मटन बिरयानी पलट दी. ऐसा लग रहा था जैसे जेर्मेट के आएगी मटन बिरयानी का पहाड़ रखा गया था.
[ad_2]
Source link