[ad_1]

Last Updated:
इंस्टाग्राम अकाउंट @youcreatorzee पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें एक विशाल रोटी बनती नजर आ रही है. ये इतनी बड़ी है कि बिल्कुल चादर या कंबल के साइज की लग रही है.
आपने भारत में रोटियों की अलग-अलग वैरायटी तो जरूर देखी होगी. कहीं आपको साधारण तवा रोटी दिखेगी, तो कहीं नान और कहीं तंदूर भी नजर आ जाएगी. रुमाली रोटी भी काफी फेमस है, इसके साथ ही कई जगहों पर मक्के की रोटी भी खाई जाती है. पर हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें काफी अलग तरह की रोटी (Pakistani man make large roti) देखने को मिल रही है. ये इतनी बड़ी है कि इसे देखकर आप यही सवाल करेंगे कि ये रोटी है या कंबल! (Blanket Roti) ये इतनी बड़ी है कि अगर किसी ने पूरी खा ली, तो शायद उसे 2 दिनों तक भूख ही न लगे!
इंस्टाग्राम अकाउंट @youcreatorzee पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें एक विशाल रोटी बनती नजर आ रही है. ये इतनी बड़ी है कि बिल्कुल चादर या कंबल के साइज की लग रही है. वीडियो के साथ दी गई जानकारी में बताया गया है कि ये रोटी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बनती है. शादियों में आमतौर पर इतनी बड़ी रोटी बनाई जाती है जो 10 से 12 फीट बड़ी है.
[ad_2]
Source link