Headlines

रोड पर लोग बेच रहे थे सामान, जैसे ही दिखी पुलिस, पलक झपकते ही समेटी दुकान, पोटली बनाकर हुए रफू-चक्कर!

[ad_1]

Last Updated:

इंस्टाग्राम अकाउंट @ishaksakin पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जो पुर्तगाल के लिसबन का बताया गया है. इस वीडियो में कुछ अफ्रीकी मूल के शख्स भीड़भाड़ वाली रोड के किनारे सड़क पर चादर बिछाकर कई तरह के सामान बेचते नजर आ…और पढ़ें

रोड पर लोग बेच रहे थे सामान, जैसे ही दिखी पुलिस, पलक झपकते ही समेटी दुकान!

दुकानदारों ने पुलिस को देखकर फौरन दुकान उठा ली. (फोटो: Instagram/@ishaksakin)

आपने भारत के छोटे-बड़े शहरों में रोड पर टेंपररी दुकानें लगी देखी होंगी. रेहड़ी पटरी पर दुकान लगाने वाले, जमीन पर चादर बिछाकर रस्ते का माल सस्ते में बेचने वाले या फिर किसी ओरिजनल सामान की सेकंड या थर्ड कॉपी बेचने वाले अक्सर रोड के किनारे सामान बेचते दिख जाते हैं. पर आपको जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ भारत में ही नहीं, विदेशी शहरों में भी रोड (Man promote gadgets on highway) पर सामान बेचे जाते हैं. इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जो पुर्तगाल के एक शहर का बताया जा रहा है. पर यहां दुकानदारों ने अपनी दुकान को समेटने का ऐसा तरीका खोजा, जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे.

इंस्टाग्राम अकाउंट @ishaksakin पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जो पुर्तगाल के लिसबन का बताया गया है. इस वीडियो में कुछ अफ्रीकी मूल के शख्स भीड़भाड़ वाली रोड के किनारे सड़क पर चादर बिछाकर कई तरह के सामान बेचते नजर आ रहे हैं. टीशर्ट, पर्स, जूते, और जरूरत की अन्य चीजें वो लोग यहां पर बेच रहे हैं. उन्होंने चादर को चारों ओर से रस्सी के जरिए बांधा है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *