[ad_1]
Last Updated:
Ranji Trophy Updates:बीसीसीआई के डंडे के बाद इंटरनेशनल सितारे रणजी मैच में उतरे तो जरूर लेकिन कोई कमाल नहीं कर सके. रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत जल्दी-जल्दी आउट हो गए.
रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत रणजी मैच में रन नहीं बना सके.
नई दिल्ली. रणजी ट्रॉफी के छठे राउंड का क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे लेकिन जब यह शुरू हुआ तो एक के बाद एक कई झटके लगे. बीसीसीआई के डंडे के बाद इंटरनेशनल सितारे रणजी मैच में उतरे तो जरूर लेकिन कोई कमाल नहीं कर सके. रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत जल्दी-जल्दी आउट हो गए. रवींद्र जडेजा की टीम पहले गेंदबाजी कर रही है और उन्होंने एक विकेट ले लिया है.
रणजी ट्रॉफी के गुरुवार को शुरू हुए मुकाबले में सबसे ज्यादा नजर मुंबई बनाम जम्मू कश्मीर मुकाबले पर रही. मुंबई ने जब टॉस जीतकर पहले बैटिंग की तब उत्साह और बढ़ गया. लेकिन सारा उत्साह तब ठंडा हो गया जब यशस्वी जायसवाल 4 और रोहित शर्मा तीन रन बनाकर आउट हो गए. रोहित शर्मा का आउट होना यह भी साबित कर गया कि वे अभी फॉर्म से बहुत दूर हैं. उन्होंने ऑफ स्टंप की ऐसी गेंद पर पुल लगाने की कोशिश की, जो शॉर्ट नहीं थी. नतीजा गेंद हवा में चली गई और रोहित शर्मा पैवेलियन पहुंच गए.
टीम इंडिया के उप कप्तान और पंजाब के कप्तान शुभमन गिल के लिए भी रणजी ट्रॉफी का छठा राउंड अच्छा नहीं रहा. पंजाब के लिए ओपनिंग करने वाले शुभमन गिल भी सिर्फ 4 रन बनाकर चलते बने.
दिल्ली बनाम सौराष्ट्र मुकाबले पर भी सबकी नजर बनी हुई है. इस मैच में दिल्ली की ओर से ऋषभ पंत खेल रहे हैं तो सौराष्ट्र की ओर से रवींद्र जडेजा उतरे हैं. दिल्ली की टीम इस मुकाबले में एक समय अच्छी स्थिति में दिख रही थी. उसने 2 विकेट पर 85 रन बना लिए थे. तभी यश धुल 44 रन बनाकर आउट हो गए. उनकी जगह लेने आए ऋषभ पंत से बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन वे सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें धर्मेंद्र जडेजा ने प्रेरक मांकड़ के हाथों कैच करवाया.
Delhi,Delhi,Delhi
January 23, 2025, 13:12 IST
[ad_2]
Source link