Headlines

रोहित शर्मा की बीसीसीआई से बगावत? मुंबई के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में क्यों नहीं खेल रहे

[ad_1]

Last Updated:

Rohit Sharma not in Mumbai Team: 24 दिसंबर से शुरू होने वाले घरेलू वनडे टूर्नामेंट के लिए मुंबई ने विजय हजारे ट्रॉफी के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में दिग्गज रोहित शर्मा का नाम नहीं है. इसके अलावा सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल को भी स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है.

रोहित की BCCI से बगावत? मुंबई के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में क्यों नहीं खेल रहेमुंबई के विजय हजारे टीम में नहीं हैं रोहित शर्मा

नई दिल्ली: शार्दुल ठाकुर की कप्तानी में मुंबई ने विजय हजारे ट्रॉफी के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. टूर्नामेंट की शुरुआत इसी महीने 24 दिसंबर से हो रही है. मुंबई के इस स्क्वाड में कईं नए चेहरे को मौका दिया गया है,जबकि रोहित शर्मा जैसे सीनियर प्लेयर टीम में नहीं हैं. रोहित शर्मा के अलावा सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल भी टीम से बाहर हैं. मुंबई टीम के सिलेक्शन कमिटी के चीफ संजय पाटिल ने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ से बताया कि, “ये सभी खिलाड़ी उपलब्ध होने पर टीम में शामिल कर लिए जाएंगे. जब तक वे उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें टीम में रखकर किसी युवा खिलाड़ी की जगह छीनना सही नहीं है.”

इसके अलावा यशस्वी जायसवाल और अजिंक्य राहणे मेडिकल कारणों से टीम में शामिल नहीं किए हैं. जायसवाल को हाल ही में एक्यूट गैस्ट्रोएंटेराइटिस हुआ है, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा. इसके अलावा रहाणे को हैमस्ट्रिंग की समस्या है. ये दोनों खिलाड़ी मेडिकल टीम से क्लीयरेंस मिलने के बाद टीम में शामिल हो जाएंगे.

कैसी है विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की टीम

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम में सरफराज खान और उनके भाई मूशीर खान को जगह मिली है. सरफराज ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दमदार खेल का प्रदर्शन किया था. इसके अलावा नए चेहरे में ओपनर बल्लेबाज ईशान मूलचंदानी को पहली बार टीम में शामिल किया गया है. वहीं खराब फॉर्म से जूझ रहे अंगकृष रघुवंशी को स्क्वाड में रखा गया है. वहीं रोहित शर्मा के उपलब्धता को लेकर अभी संश्य बना हुआ है.

क्या रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे?

टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा को लेकर बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि क्या वह विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे. क्योंकि अगले साल रोहित को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलना है. अगर रोहित घरेलू क्रिकेट में हिस्सा नहीं लेते हैं तो फिर वह नेशनल टीम में सिलेक्शन के पात्र नहीं होंगे. ऐसे में उम्मीद है कि वह मुंबई के विए विजय हजारे ट्रॉफी में कुछ मैचों के लिए उपलब्ध होंगे.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

रोहित की BCCI से बगावत? मुंबई के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में क्यों नहीं खेल रहे

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *