[ad_1]
Last Updated:
IND vs BAN Champions Trophy: भारत ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में बांग्लादेश को छह विकेट से हराया. शुभमन गिल ने नाबाद शतक और मोहम्मद शमी ने पांच विकेट लिए. रोहित शर्मा ने गिल और शमी की प्रशंसा की.
जकेर अली ने जैसे ही कैच छोड़ा रोहित शर्मा का रिएक्शन देखने लायक था.
हाइलाइट्स
- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत ने बांग्लादेश को हराया
- रोहित के कैच टपकाने से अक्षर पटेल हैट्रिक से चूके थे
- रोहित ने जिसका कैच टपकाया उसने राहुल का कैच छोड़ा
नई दिल्ली: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मैच बांग्लादेश पर जीत से ज्यादा रोहित शर्मा के उस ड्रॉप कैच के लिए जाना जाएगा. लगातार दो गेदों में दो विकेट ले चुके अक्षर पटेल ने तो जश्न मनाना भी शुरू कर दिया था. लेकिन किसे पता था कि भारतीय कप्तान स्लिप में इतना आसान कैच टपका देंगे और अक्षर पटेल हैट्रिक से चूक जाएंगे.
रोहित शर्मा शर्मिंदा थे. वह हाथ जोड़कर अक्षर से माफी मांग रहे थे. उन्हें पूरा अंदाजा था कि कितनी बड़ी गलती हो गई. अपनी गलती पर अफसोस मना रहे रोहित शर्मा को उस वक्त अपमान का बदला लेने का मौका मिल गया, जब जकेर अली से भी कुछ ऐसी ही गलती हो गई.
IND vs BAN: मैदान पर भारी तमाशा, रोहित ने छोड़ा कैच, राहुल ने पकड़ा माथा, अक्षर पटेल तो आगबबूला थे
दरअसल, भारत ने जिस बांग्लादेशी बल्लेबाजी जकेर अली का कैच छोड़ा था, फील्डिंग के दौरान उसने भी केएल राहुल का कैच टपका दिया. इसी दौरान पवेलियन में बैठे रोहित शर्मा का ऐसा रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया, जिसे देखकर आपका भी दिन बन जाएगा.
रोहित को एक तरह से राहत मिली जब जैकर अली ने केएल राहुल को एक महत्वपूर्ण मोड़ पर गिरा दिया. 37वें ओवर में राहुल को जब जीवनदान मिला तब वह सिर्फ नौ रन बनाकर खेल रहे थे. बाद में उन्होंने 47 गेंद में नाबाद 41 रन मारे और विनिंग छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई. नीचे देखें वीडियो
— kuchbhi@1234567 (@kuchbhi12341416) February 20, 2025
[ad_2]
Source link