[ad_1]
Last Updated:
पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम में जश्न का माहौल था. तैयारी हो रही थी हमेशा की तरह बेस्ट फील्डर का एवॉर्ड देने की कि तभी कप्तान रोहित शर्मा फील्डिंग कोच टी दिलिप को पकड़ा और उनके कहा कि चेहरे पर …और पढ़ें
रोहित-विराट से जब शिखर धवन मिले को ड्रेसिंग रूम में क्या हुआ ?
हाइलाइट्स
- रोहित ने फील्डिंग कोच दिलिप को हंसने को कहा.
- शिखर धवन ने ड्रेसिंग रूम में माहौल खुशनुमा किया.
- अक्षर पटेल को बेस्ट फील्डर का ऐवॉर्ड मिला.
नई दिल्ली. पाकिस्तान के खिलाफ जीत मिले तो जश्न मनाना आम सी बात है और अक्सर ड्रेसिंग रुम की जो तस्वीरें बाहर आती है वो इस बात की तरफ इशारा करती है कि जीत कितनी खास रही है . दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत के बाद रोहित शर्मा ने फील्डिंग कोच टी. दिलिप को पकड़ लिया और बहुत ही मजेदार अंदाज में उनको कुछ ऐसा समझाया कि ड्रेसिंग रूम में मौजूद हर कोई हंसने लगा.
ये घटना बेस्ट फील्डिंग ऐवॉर्ड दिए जाने के ठीक पहले की है जब कोच टी. दिलिप जब खिलाड़ी के नाम का ऐलान करने जा रहे थे तो अचानक कप्तान ने उनको पकड़ लिया. उसके बाद कुछ देर के लिए लगा कि बात कहीं बढ़ने तो नहीं जा रही पर रोहित के चेहरे पर आई हंसी ने माहौल को संभाल लिया.
कभी हंस भी लिया करो-रोहित
मैच के बाद हमेशा की तरह भारतीय ड्रेसिंग रूम में बेस्ट फील्डर ऐवॉर्ड की तैयारी चल रही थी और कोच टी दीलिप नाम का ऐलान करने वाले थे कि रोहित उनका मुंह पकड़ कर कहते है कि चेहरे पर हंसी और मुस्कराहट लाकर नाम का ऐलान करे. टी दिलिप के चेहरे पर हंसी तो नहीं आई पर उन्होंने जिस तरह से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया वो काबिले तारीफ थी. भारत पाकिस्तान मेैच में कोई भी ऐवार्ड खास होता है और ऐसे में अक्षर पटेल को बेस्ट फील्डर का ऐवॉर्ड मिलना उनको हमेशा याद रहेगा हलांकि उनको श्रेयस अय्यर और हार्दिक पंड्या से बहुत कड़ी टक्कर मिली.
[ad_2]
Source link