Headlines

लंबू बीवी का टिंगू पति, इस जोड़ी को देख अचरज में पड़ जाते हैं लोग, यूं उठा लेती है गोद में!

[ad_1]

दुनियाभर में कई ऐसे लोग हैं, जो कम लंबाई की वजह से परेशान रहते हैं. इनमें से किसी की हाइट 3 फिट होती है, तो किसी की लंबाई 4 फिट होती है. ऐसे में अगर ये लोग कहीं जाते हैं, तो कई बार लोग इनका मजाक भी उड़ाते हैं. ऐसे में कमउम्र में कई पैरेंट्स अपने बच्चों की हाईट न बढ़ने से परेशान हो जाते हैं. वे डॉक्टरों से सलाह भी लेते हैं. लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं, जो लंबाई की वजह से मुसीबतों का सामना करते हैं. घर में रहने से लेकर शादी-ब्याह तक में उन्हें मुश्किलें आती हैं. वहीं, कई ऐसे लोग भी हैं, जो कम या ज्यादा हाईट के साथ खुशहाल जिंदगी जीते हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही लंबू महिला से मिलवाने जा रहे हैं, जो खुद तो लगभग 7 फिट लंबी है, लेकिन उसका टिंगू पति उससे 1 फिट छोटा है. इस जोड़ी को देखकर लोग अचरज में पड़ जाते हैं, लेकिन महिला अपनी लंबाई का फायदा उठाकर पति को गोद में उठा लेती है.

इस महिला का नाम एली उप्स (Allie Oops) है. इंस्टाग्राम पर एली अक्सर अपने पार्टनर के साथ वीडियो शेयर करती रहती हैं. एली ज्यादातर वीडियो में अपनी और अपने पार्टनर की हाईट के बारे में बतलाती हैं. एली जहां खुद को 6 फिट 7 इंच की बतलाती हैं, तो उनके पार्टनर की लंबाई 5 फिट 9 इंच है. इस तरह से दोनों में 10 इंच या यूं कहें कि लगभग 1 फिट का अंतर है. इंस्टाग्राम पर एली को 3 लाख 23 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. उनके ज्यादातर वीडियो खूब वायरल होते हैं. अब इस वीडियो को ही देख लीजिए. एली अपने पति के सामने बैठी हुई हैं, तब भी वो लंबाई में उसके बराबर लग रही हैं. वहीं, खड़ी होते ही उनका पार्टनर कंधे तक का हो जाता है. वैसे एली की लंबाई थोड़ी ज्यादा लगने की वजह हाई हील्स सैंडल भी है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *