[ad_1]

Last Updated:
इंस्टाग्राम अकाउंट @theweddingreels_official पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक दुल्हन अपनी ही शादी में ‘पुष्पा’ फिल्म के गाने, ‘सामी-सामी’ पर डांस करती नजर आ रही है.
आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन का डांस बड़ी ही आम बात हो गई है. दोनों के लिए ही शादी का दिन बेहद खास होता है, वो इसे जिंदगीभर के लिए यादगार बनाना चाहते हैं. इस वजह से वो खुलकर एंजॉय करते हैं. पर बहुत से लोगों को आज भी पुराने समय की शांत, शालीन दुल्हनें पसंद आती हैं, जो नजरें झुकाए स्टेज पर पहुंचती थीं और जयमाल के बाद शांति से सोफे पर बैठ जाती थीं. इसी वजह से जब एक दुल्हन ने शादी में पुष्पा (Bride dance on Pushpa film music) मूवी के गाने पर डांस किया, तो उसे देखकर लोग हैरान हुए. सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि लगता है कि इसके घर में बुआ नहीं है जो ऐसी हरकतों पर गुस्सा हो जाए या रोक-टोक करे! पर इन सब के बीच दूल्हे का चेहरा देखने लायक था, क्योंकि ऐसा लग रहा है, वो दुल्हन के डांस को बहुत एंजॉय कर रहा है!
इंस्टाग्राम अकाउंट @theweddingreels_official पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक दुल्हन अपनी ही शादी में ‘पुष्पा’ फिल्म के गाने, ‘सामी-सामी’ पर डांस करती नजर आ रही है. लड़की का नाम दिशा वासवानी है. उनकी शादी पिछले साल हुई थी. शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिशा अपनी शादी में डांस करती नजर आ रही हैं.
[ad_2]
Source link