[ad_1]
Last Updated:
General Knowledge | देशभर में इंडिगो एयरवेज की फ्लाइट्स कैंसिल होने से तूफान मचा हुआ है. लोग भारी-भरकम कीमत चुकाकर एक जगह से दूसरी जगह जा रहे हैं. लेकिन आज हम आपको एरोप्लेन से जुड़ा एक ऐसा फैक्ट बता रहे हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता होगा. जब आप प्लेन के अंदर जाते हैं, तो वहां मौजूद लड़कियों को एयर होस्टेस कहा जाता है. लेकिन कभी सोचा है कि प्लेन के अंदर मौजूद पुरुषों को क्या कहते हैं? इसका जवाब बहुत कम लोगों को पता होगा.

प्लेन में जब हम चढ़ते हैं, तो कुछ लड़कियां और कुछ लड़के हमारा स्वागत करते हैं. साथ ही वो हमारी मदद भी करते हैं. इसके अलावा वे सुरक्षा से जुड़े नियमों के बारे में भी बताते हैं. ये सभी फ्लाइट अटेंडेंट होते हैं. इनमें से लड़कियों को हम एयर होस्टेस कहते हैं. लेकिन कभी सोचा है कि पुरुषों को क्या कहा जाता है?

यह एयर होस्टेस शब्द विमान यात्रा के शुरुआती दिनों में इस्तेमाल हुआ और पॉपुलर हो गया. उस दौरान से ही अब तक विमान में काम करने वाली महिलाओं को एयर होस्टेस ही कहते हैं. लेकिन मर्दों को क्या कहते हैं, इस बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी होती है.

एयर होस्टेस महिलाओं के पसंदीदा कामों में से एक है. इस नौकरी में अच्छी सैलरी के साथ-साथ विदेश जाने का मौका भी मिलता है. कई युवतियां एयर होस्टेस बनना चाहती हैं. इसके लिए वे अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई और ट्रेनिंग लेकर विमानों में काम करती हैं. इस तरह जब हम विमान से यात्रा करते हैं तो हमें अगर कोई मदद या सवाल होता है तो हम एयर होस्टेस को बुलाकर पूछते हैं. साथ ही पुरुष फ्लाइट अटेंडेंट को भी बुला लेते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

यहां तक की प्लेन में चढ़ने के बाद एयर होस्टेस और अन्य केबिन क्रू मेम्बर्स ही लोगों को सुरक्षा नियमों की जानकारी भी देते हैं. कई बार आप सीट बेल्ट नहीं पहनते तो तुरंत वो आपकी सीट तक आकर आपको उसे बांधने को कहते हैं. ऐसे में महिलाओं को तो एयरहोस्टेस कहना ठीक है. लेकिन पुरुषों को क्या कहते हैं? आज हम इस पोस्ट में जानेंगे.

पुरुषों को क्या कहेंगे? इस बारे में कई यात्रियों को भी कन्फ्यूजन रहता है. आधुनिक विमान कंपनियों में इन कर्मचारियों के लिए सही और प्रोफेशनल शब्द क्या है, आज हम आपको समझाते हैं. लड़कियों को जहां एयरहोस्टेस कहा जाता है, वहीं विमानों में काम करने वाले पुरुष ‘फ्लाइट अटेंडेंट’ (Flight Attendant) के नाम से जाने जाते हैं. उसी तरह उन्हें सामूहिक रूप से ‘केबिन क्रू’ (Cabin Crew) भी कहा जाता है.

हालांकि, एयरहोस्टेस को भी फ्लाइट अटेंडेंट और केबिन क्रू कहा जाता है. ऐसे में एक शब्द है, जो कभी पुरुषों के लिए इस्तेमाल होता था, लेकिन अब उसका चलन धीरे-धीरे बंद हो गया. वो शब्द ‘स्टीवर्ड’ है.

फ्लाइट में पहले पारंपरिक रूप से ‘स्टीवर्ड’ शब्द पुरुषों के लिए इस्तेमाल होता था. यह आज भी कुछ जगहों पर इस्तेमाल होता है. लेकिन इसका चलन कम हुआ है. इसीलिए अब महिलाओं को भी ‘एयर होस्टेस’ कहने के बजाय फ्लाइट अटेंडेंट या केबिन क्रू कहा जाता है. इससे काम की जगह पर लिंग के आधार पर भेदभाव की गुंजाइश नहीं रहती.
[ad_2]
Source link