[ad_1]

Last Updated:
नीलसन (@sochourner) नाम के इंस्टाग्राम यूजर और कंटेंट क्रिएटर कोरिया के ही रहने वाले हैं. वो अक्सर वहां से जुड़े रोचक वीडियोज पोस्ट करते हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वो कोरिया के बस स्टॉप दिखा रहे हैं.
भारत के बस स्टॉप को तो आपने देखा ही होगा. अधिकतर शहरों के बस स्टॉप में कहीं पान की पीक, तो कहीं टूटी-फूटी कुर्सियां नजर आती हैं. वैसे ये हाल आपको दूसरे देशों के बस स्टॉप में भी देखने को मिल जाएगा. पर जब बात साउथ कोरिया (Korean bus cease viral video) की आती है, तब आपको बहुत हैरानी होगी. यहां के बस स्टॉप इतने आधुनिक हैं कि अगर कोई एक बार इनमें घुस जाए, तो उसका बाहर निकलने का मन ही नहीं करेगा. हाल ही में एक शख्स ने कोरिया के बस स्टॉप को दिखाया. यकीन मानिए, जब आप इसे देखेंगे, तो बस देखते ही रह जाएंगे!
नीलसन (@sochourner) नाम के इंस्टाग्राम यूजर और कंटेंट क्रिएटर साउथ कोरिया के ही रहने वाले हैं. वो अक्सर वहां से जुड़े रोचक वीडियोज पोस्ट करते हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वो कोरिया के बस स्टॉप दिखा रहे हैं. बाहर से देखने पर आपको ये मामूली बस स्टॉप ही लगेगा, जो कांच का बना है. पर जैसे ही नीलसन इसके अंदर गए, तब उसका असली जादू लोगों को देखने को मिला.
[ad_2]
Source link