Headlines

लड़के ने निकाली जानवरों की सटीक आवाजें, नहीं कर पाएंगे असली-नकली में फर्क, लोग बोले- ‘टैलेंट है भाई!’

[ad_1]

Last Updated:

इंस्टाग्राम अकाउंट @harshit1.4 पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जो भारत के किस शहर का है, ये तो नहीं पता, पर इस वीडियो में एक शख्स नजर आ रहा है जो अलग-अलग चीजों की आवाजें निकाल रहा है. शख्स किसी भीड़भाड़…और पढ़ें

लड़के ने निकाली जानवरों की सटीक आवाजें, नहीं कर पाएंगे असली-नकली में फर्क

शख्स ने कई जानवरों की आवाजें निकाली. (फोटो: Instagram/@harshit1.4)

आपने कार्टून फिल्मों में जानवरों को इंसानों की तरह बात करते हुए सुना होगा. इंसानों की आवाजें निकालते हुए सुना होगा, पर क्या आपने कभी इंसानों को जानवरों की आवाजें निकालते सुना है? इन दिनों सोशल मीडिया पर एक लड़का काफी चर्चा में है. इस लड़के का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ये लड़का जानवरों (Man mimic animal voices) की आवाजें निकाल रहा है, साथ ही कुछ और अन्य चीजों की भी आवाजें निकाल रहा है. जब आप उसे ये आवाजें निकालते सुनेंगे, तो आप असली-नकली में फर्क भी नहीं कर पाएंगे. इस शख्स को सुनकर लोग यही बोल रहे हैं कि ये टैलेंट है भाई!

इंस्टाग्राम अकाउंट @harshit1.4 पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जो भारत के किस शहर का है, ये तो नहीं पता, पर इस वीडियो में एक शख्स नजर आ रहा है जो अलग-अलग चीजों की आवाजें निकाल रहा है. शख्स किसी भीड़भाड़ वाले इलाके में खड़ा है, उसके पीछे कई लोग मौजूद हैं जो वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को उसके टैलेंट के बारे में बताते हैं. फिर जब शख्स उससे आवाजें निकालने को बोलता है, तो वो एक-एक कर आवाजें निकालने लगता है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *