Headlines

लड़के ने पाला अजगर, मफलर की तरह टांगकर ले जा रहा था साथ, तभी हुआ कुछ ऐसा, डरकर भागने लगे आसपास के लोग!

[ad_1]

Last Updated:

ताइवान में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां 26 साल के एक युवक पर उसी के पालतू सांप ने हमला कर दिया. यह घटना पिंगटुंग शहर की है. युवक का नाम लिन बताया गया है, जो सड़क पर अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा. जिन लोगों ने इस घटना को सामने से देखा, उन्होंने बताया कि उसके पालतू बर्मीज़ अजगर ने पहले उसे काटा और फिर उसके शरीर को कसकर जकड़ लिया.

लड़के ने पाला अजगर, मफलर की तरह टांगकर ले जा रहा था साथ, तभी हुआ कुछ ऐसा...शख्स को पालतू सांप ने काटा. (फोटो: Jam Press/@_zhii._)

लोगों को जानवर पालने का बहुत शौक होता है. कोई कुत्ता पालता है, कोई बिल्ली, कोई गाय पालता है तो कोई पक्षी. मगर क्या आपने कभी किसी को अजगर पालते देखा या सुना है? ताइवान में एक शख्स ने अजगर पाला था. वो अजगर को अपने गले में मफलर की तरह टांगकर कहीं ले जा रहा था. पर तभी कुछ ऐसा हुआ जो किसी ने सोचा भी नहीं था. नजारा देखकर वहां मौजूद लोग यहां-वहां भागने लगे.

ताइवान में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां 26 साल के एक युवक पर उसी के पालतू सांप ने हमला कर दिया. यह घटना पिंगटुंग शहर की है. युवक का नाम लिन बताया गया है, जो सड़क पर अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा. जिन लोगों ने इस घटना को सामने से देखा, उन्होंने बताया कि उसके पालतू बर्मीज़ अजगर ने पहले उसे काटा और फिर उसके शरीर को कसकर जकड़ लिया, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और सांस लेने में दिक्कत होने लगी. बताया जा रहा है कि लिन अपने पालतू अजगर को गले में मफलर की तरह लपेटकर बाहर घूम रहा था. इसी दौरान अचानक सांप ने हमला कर दिया. सांप के तेज काटने से लिन घबरा गया और सड़क पर गिर पड़ा. गिरते वक्त उसका सिर जमीन से टकरा गया, जिससे वह कुछ समय के लिए बेहोश हो गया. मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग डर के मारे पीछे हट गए.

सांप को लोगों ने पकड़ने में की मदद. (फोटो: Jam Press/@_zhii._)

पालतू सांप ने ही कर दिया हमला
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार सांप काफी आक्रामक हो गया था और बार-बार लपकने की कोशिश कर रहा था. कुछ लोगों ने मिलकर किसी तरह सांप को काबू में किया और उसे एक बाल्टी में डालकर बंद किया, ताकि वह किसी और को नुकसान न पहुंचा सके. इसके बाद तुरंत एंबुलेंस बुलाकर लिन को अस्पताल पहुंचाया गया. लिन को पिंगटुंग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के अनुसार, बर्मीज़ अजगर जहरीला नहीं होता, इसलिए उसकी जान को गंभीर खतरा नहीं है. हालांकि, सांप के कसने और काटने की वजह से लिन को सांस लेने में परेशानी हुई और वह बेहोश हो गया था. फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर है.

पहले भी सांप कर चुका है हमला
इस घटना के बाद लिन के परिवार के सदस्य और उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे साफ शब्दों में कहा कि अब उसे सांप पालना बंद कर देना चाहिए. सबसे हैरानी की बात यह है कि यह पहली बार नहीं था जब लिन को अपने पालतू सांप की वजह से अस्पताल जाना पड़ा. जानकारी के मुताबिक, पिछले साल सितंबर में भी उसे उसी सांप ने काट लिया था और तब भी उसे इलाज के लिए भर्ती कराना पड़ा था. इसके बावजूद उसने सबक नहीं लिया और सांप को अपने साथ पब्लिक प्लेसेज पर ले जाता रहा. घटना के बाद लिन ने अपनी गलती स्वीकार की और कहा कि वह इस हादसे की पूरी जिम्मेदारी लेता है. लिन ने बताया कि इस समय उसका सांप प्रजनन यानी मेटिंग सीजन में है, जिसके कारण उसका व्यवहार और ज्यादा आक्रामक हो सकता है. उसने लोगों को चेतावनी दी कि ऐसे जानवरों का व्यवहार समझना बेहद जरूरी है, खासकर तब जब वे प्राकृतिक रूप से ज्यादा संवेदनशील या खतरनाक अवस्था में हों.

About the Author

Ashutosh Asthana

आशुतोष अस्थाना न्यूज़18 हिन्दी वेबसाइट के ऑफबीट सेक्शन चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. यहां वो दुनिया की अजीबोगरीब खबरें, अनोखे फैक्ट्स और सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग न्यूज़ को कवर करते हैं. आशुतोष को डिजिटल मी…और पढ़ें

homeajab-gajab

लड़के ने पाला अजगर, मफलर की तरह टांगकर ले जा रहा था साथ, तभी हुआ कुछ ऐसा…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *