Headlines

लड़के ने बिजली के खंबे पर चढ़कर दिखाया खतरनाक स्टंट, वीडियो हुआ वायरल.

[ad_1]

Last Updated:

एक वायरल वीडियो में एक लड़के ने बिजली के खंबे पर ऊंचे बांस पर चढ़कर खतरनाक स्टंट किया. अधिकांश लोगों ने शख्स की तारीफ ही की. लेकिन कुछ लोगों यह बहुत खौफनाक लगा, तो कई लोगों को गरीबी और मजबूरी की याद आई.

बिजली के खंबे पर ऊंचा बांस लगाकर किया खतरनाक स्टंट, लोगों को लगा डर!

हैरानी की बात ये थी कि लड़के ने बिजली के खंभे के ऊपर ऊंचे बांस के शीर्ष पर स्टंट किया. (तस्वीर: Instagram)

हाइलाइट्स

  • लड़के ने बिजली के खंबे पर ऊंचे बांस पर खतरनाक स्टंट किया
  • वीडियो ने लोगों को गरीबी और मजबूरी की याद दिलाई
  • कई लोगों को यह बहुत ही डरावना काम दिखाई दिया

सोशल मीडिया पर आपको, प्रैंक, फेक या फनी वीडियो तो खूब मिलेंगे. पर कई बार कुछ वीडियो वाकई असली होकर  हैरान करने वाले होते हैं. ऐसे कुछ वीडियो तो देखकर कई बार यकीन ही नहीं होता कि ऐसे वीडियो असली भी हो सकते हैं. पर एक वीडियो ने लोगों को सकते में डाल रखा है.  यह असंभव तो नहीं है, लेकिन ऐसा स्टंट या ऐसी कलाकारी करने वाले लोग बहुत कम दिखते हैं. इस वायरल वीडियो में एक लड़के ने बिजली के खंबे पर भी ऊंचा बांस लगातर उसके शीर्ष पर अनूठा करतब दिखा कर लोगों को हैरान किया है.

ऊंचे बांस पर चढ़ना
वीडियो में को देख कर उन नटों की याद आती है जिन्हें सालों पहले किसी सड़क पर करतब करते देखा जाता था. इस शख्स ने भी ऐसा ही कुछ किया लेकिन कुछ बहुत ही अलग हट कर किया. वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़का बिजली के खंबे पर लगे ऊंचे बांस पर चढ़ रहा है. केवल इतना सा ही नजारा डराने वाला है क्योंकि ऐसे बांस पर चढ़ना ही कम खतरनाक नहीं है.

फिर किया उसने स्टंट
लेकिन लड़का ना सिर्फ ऊंचे बांस पर चढ़ जाता है, बल्कि बांस के शीर्ष पर पहुंच कर, बांस की नोक पर ही अपने पूरे शरीर को ही पेट के बल टिका देता है. इसके बाद वह हांथ से बांस पकड़ कर खुद को तेजी से घुमाने लगता है. इतना ही नहीं इस बीच वह बांस से हाथ भी हटा लेता है. और उसकी घूमने की रफ्तार भी बढ़ जाती है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *