Headlines

लावारिस बैग खरीदने का शौक़ीन है ये शख्स, खरीद चुका है करोड़ों का बैग, अंदर से निकलती हैं ऐसी-ऐसी चीजें

[ad_1]

Last Updated:

सोशल मीडिया पर 26 साल के स्कॉट फेन्सोमे ने शेयर किया कि वो लोगों के लावारिस बैग खरीदता है. ये वो लगेज होता है, जिसे एयरपोर्ट पर कोई क्लेम नहीं करता. इसके बाद वो अंदर रखी चीजें निकाल कर लोगों के साथ शेयर करता है. अब उसने बताया कि आजतक उसने इन बैग्स से क्या-क्या बरामद किया है.

लावारिस बैग खरीदने का शौक़ीन है ये शख्स, अंदर से निकलती हैं ऐसी-ऐसी चीजेंफ़ालतू की चीजों से भरा रहता है बैग (इमेज- सोशल मीडिया)

दुनिया में कई लोगों को अलग-अलग तरह के शौक होते हैं. कुछ को खाना खाने का शौक होता है, किसी को खाना बनाने का शौक होता है. कोई घूमना पसंद करता है तो किसी को घर में अकेले रहना अच्छा लगता है. लेकिन कुछ लोगों के शौक चर्चा का विषय बन जाता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों 26 साल के कंटेंट क्रिएटर स्कॉट फेन्सोमे की खूब चर्चा हो रही है. ये लड़का लावारिस बैग्स खरीदने का शौक़ीन है. ये वो बैग्स होते हैं, जो एयरपोर्ट पर अनक्लेम रह जाते हैं.

स्कॉट इन बैग्स को खरीदकर इसके अंदर से मिलने वाली चीजें लोगों के साथ शेयर करता है. पहले वो इसे बतौर शौक के करता था लेकिन अब ये उसका परमानेंट काम बन चुका है. एयरपोर्ट पर अनक्लेम बैग्स को स्कॉट ऑक्शन्स में खरीदता है उसके बाद अंदर मिले सामान को ऑनलाइन बेचता है. इस दौरान उसने कई अजीबोगरीब आइटम्स बैग्स से पाए हैं, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. हाल ही में उसने ऐसे सामानों का एक वीडियो बनाया था, जिसे अभी तक 17 लाख व्यूज मिल चुके हैं.

Nike के बैग में खजाना
स्कॉट ने हाल ही में एक नाइकी का बैग खरीदा था. उसने इसे 12 सौ में खरीदा. जब शख्स ने बैग की जिप खोली तो एक-एक करके ऐसी चीजें निकली, जिसने उसे भी हैरान कर दिया. ऊपर से छूने पर ऐसा लग रहा था जैसे अंदर जूते हैं. लेकिन बैग कई आइटम्स से भरा पड़ा था. इसमें यूज्ड सिगरेट बट से लेकर सिक्के शामिल है. स्कॉट को बैग के ऊपर के चेन से एक पेन, दो सिमकार्ड और कुछ सिक्के मिले. अंदर की चेन खोलने पर इसे रनअवे के जूते, एक हेडफोन, चश्मे का पेयर, कुछ सेफ्टी ग्लव्स और एक रेड बुल की खाली कैन मिली.

रखे थे अजीबोगरीब सामान
इनके अलावा बैग में बेहद अजीबोगरीब चीजें रखी हुई थी. इसमें एक औजार था, जसी मजदूर इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा एक गंजी और एक डियो रखा था. इसके अलावा जैकेट, एक न्यूजपेपर, होटल का बिल और कुछ इलेक्ट्रिक केबल्स भी बैग में मौजूद थे. उसने आगे कहा कि उसे और बेहतर की उम्मीद थी. हालांकि, स्कॉट को उम्मीद है कि बैग को बेचकर वो इसे खरीदने में खर्च पैसे वसूल लेगा. वहीं इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट किया कि ऐसे बेकार चीजों के लिए वो कैसे पैसे खर्च कर सकता है. हालांकि, स्कॉट द्वारा खरीदी गई ये सबसे अजीबोगरीब चीज नहीं है. इससे पहले उसने कई ऐसे बैग्स खरीदे हैं, जिसके अंदर से कुछ भी अच्छा नहीं निकला.

About the Author

Sandhya Kumari

न्यूज 18 में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. रीजनल सेक्शन के तहत राज्यों में हो रही उन घटनाओं से आपको रूबरू करवाना मकसद है, जिसे सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है. ताकि कोई वायरल कंटेंट आपसे छूट ना जाए.

homeajab-gajab

लावारिस बैग खरीदने का शौक़ीन है ये शख्स, अंदर से निकलती हैं ऐसी-ऐसी चीजें

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *