Headlines

लेडीबग को देखना शुभ संकेत: यूरोप और अमेरिका की मान्यताएं

[ad_1]

Last Updated:

लाल चमकीले रंग का जीव जिसे दुनिया लेडी बग के नाम से जानती है, सामान्य मौसमी कीड़े की तरह नहीं देखा जाता है. यह एक कीड़ा ना होकर एक भौंरा होता है. साइकिक एक्सपर्ट आध्यात्मिक गुरु जोना जोन्स का कहना है यह कई सं…और पढ़ें

दुनिया के कई जगह गुडलक माना जाता है लेडीबग, इस देश की जाती है इस पर अजीब बात!

लेडी बग को देखना कई जगह सौभाग्य माना जाता है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

हाइलाइट्स

  • लेडीबग को यूरोप-अमेरिका में खुशकिस्मती का संकेत माना जाता है
  • अमेरिका में लेडीबग को सकारात्मक बदलाव का संकेत माना जाता है
  • स्विट्जरलैंड में लेडीबग को बच्चों के जन्म से जोड़ा जाता है

भारत में ही नहीं दुनिया के देशों में शगुन शास्त्र की मान्यताएं हैं. किसी पंक्षी को देखना शुभ माना जात है तो किसी जानवर को देखना बुरी किस्मत के आने का संकेत.  लेकिन दुनिया में एक भौंरा है जिसे कई लोग कीड़ा समझते हैं., को लेकर एक बहुत ही अजीब तरह की मान्यता हैं. वैसे दो यूरोप और अमेरिका दोनों ही जगहों पर यह अच्छी किस्मत का संकेत माना जाता है. लेकिन स्विट्जरलैंड में इसे एक अजीब से सवाल के जवाब में शामिल किया जाता है. बच्चे जब माता से पूछते हैं कि हम आपको कहां से मिले, तो वे इसे लेडीबग से जोड़ते हैं.

कई लिहाज से एक शुभ संकेत
ट्रस्टेड फिजिक्स की साइकिक एक्सपर्ट आध्यात्मिक गुरु जोना जोन्स का कहना है कि यूरोप और अमेरिका दोनों ही जगहों पर इसे देखना खुशकिस्मती का संकेत माना जाता है. उनके दिखने याद दिलाता है कि शांति को अपनाएं , प्रक्रिया पर भरोसा करें और छोटी छोटी बातों में खुशियां तलाश करें. यह उम्मीद का संकेत है और बताता है कि आशावाद अपनाने का समय आ गया है.

यूरोप में क्या है सामन्य मान्यता
इस लाल चमकीले रंग का कीड़े को सामन्य मौसमी कीड़े की तरह नहीं देखा जाता है. वैसे तो यह सर्दियों के मौसम का कीड़ा है. इंसान को काट भी सकता है.  फिर भी अलग अलग संस्कृतियों में लेडी बग के देखे जाने के मायनों की कई लोक कथाएं हैं. यूरोप में माना जाता है कि लेडी बग का देखना सम्पत्ति को आकर्षित करने का संकेत होता है. इतना ही नहीं उसे देखने से बदकिस्मती दूर होती है.

Ladybug, लेडीबग, Good luck, शुभ संकेत, Superstition, अंधविश्वास, Europe, यूरोप, weird news, bizarre news, shocking news, world, अजब गजब, अजीबोगरीब खबर, जरा हटके,

यूरोप में सर्दियों में लेडीबग का दिखना इशारा होता है कि अब खुश होने का समय आ गया है. (प्रतीकात्मक तस्वीर: Pixabay)

अमेरिका में क्या है इसका मतलब
वही अमेरिका भी इसे देखना अच्छा संकेत है, लेकिन वहां की संस्कृति में मान्यता है कि लेडीबग पुनर्जागरण और सकारात्मक बदलाव का संकेत हैं. मुश्किल दौर में उन्हें देखना एक बहुत बढ़िया इशारा होता है. कई जगह माना जाता है कि अगर इसे आपने हाथ में पकड़ा और उसे छोड़ने क के बाद वह जिस दिशा में उड़ता है, उसी तरफ आपका गुडलक होता है.

यह भी पढ़ें: परिवार ने होटल में किया 7000 का नाश्ता, अजनबी ने चुकाया बिल, छोड़ गया पर्ची, पढ़ कर आए आंसू!

दुनिया कई जगह छोटे बच्चों के कुछ सवालों को टाल दिया जाता है. इनमें सबसे आम सवाल है कि बच्चे मांबाप से पूछते हैं कि हम आपको कैसे मिले? बहुत ही जगह माता पिता इसका जवाब देते हैं कि उन्हें परी छोड़ कर गई थी. स्विट्जरलैंड में इस सवाल के जवाब के कहा जाता है, कि बच्चे उन्हें लेडी बग से मिले थे.

homeajab-gajab

दुनिया के कई जगह गुडलक माना जाता है लेडीबग, इस देश की जाती है इस पर अजीब बात!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *