[ad_1]
Last Updated:
एक लड़की कानून की पढ़ाई कर उसी में करियर बनाने का मन बना चुकी थी. उसने पूरी पढ़ाई के लिए अच्छी स्कॉलरशिप तक हासिल कर रखी थी. फिर जब सोशल मीडिया पर उसे शोहरत मिली तो वहां की कमाई देख उसने अपने कानूनी करियर को ह…और पढ़ें
कानून के करियर में अच्छी उम्मीद होने के बावजूद मेगन ने उसे छोड़ टिकटॉक की राह पकड़ ली. (तस्वीर: Instagram/ megnutt02)
हाइलाइट्स
- मेगन नट ने कानून की पढ़ाई छोड़ टिकटॉक पर करियर बनाया
- मेगन के 1.2 करोड़ टिकटॉक फॉलोअर्स हैं
- टिकटॉक से मेगन वित्तीय रूप से स्थिर और खुश हैं
पश्चिमी देशों में कई सफल उद्योग पतियों की मिसाल दी जाती है कि उन्होंने बीच में ही पढ़ाई छोड़ सफलता की कहानी गढ़ी थी. आज भी वहां आमतौर पर बच्चों को यही सिखाया जाता है कि ऐसे मामले केवल अपवाद होते हैं और इंसान को पहले अपनी पढ़ाई पूरी करनी चाहिए. लेकिन एक युवती ने तो एक अलग ही तरह की मिसाल रख दी है. उसने पैसा कमाने के लिए तो पढ़ाई छोड़ी है, लेकिन उद्योगपति बनने के लिए नहीं, बल्कि सोशल मीडिया से पैसा कमाने के लिए. जबकि हैरानी की बात तो ये है कि महिला कानून की पढ़ाई में करियर बनाने जा रही थी, जिसकी पूरी पढ़ाई के लिए उसके पास स्कॉरशिप थी.
टिकटॉक में चुना करियर
हम बात कर रहे हैं अमेरिका के प्लोरिडा की रहने वाली 22 साल की मेगन नट की. उन्होंने अपनी कानून की पढ़ाई की स्कॉलरशिप को छोड़ दिया. उन्होंने केवल टिकटॉक जैसे मंच के लिए वीडियो बनाने वाले करियर के लिए ऐसा कदम उठाया. दिलचस्प बात ये रही कि कदम गलत साबित भी नहीं हुआ 17 साल की उम्र में उन्होंने पहला वीडियो शेयर किया था. आज उनके 1 करोड़ 20 लाख फालोअर्स हैं.
मिलती चली गई सफलता
लाखों करोड़ों लोग सोशल मीडिया पर पैसे कमाने के मकसद से कोशिशें करते हैं. उनमें से कुछ ही सफल हो पाते हैं. लेकिन मेगन की किस्मत उन पर काफी मेहरबान थी. दिन ब दिन उनके पेज को लोकप्रियता मिलती गई और धीरे धीरे वो एक एक्ट्रेस बन गई. और आज अपने डांसिंग, एक्टिंग के वीडियो शेयर उससे कहीं ज्यादा कमाती हैं जो उन्होंने कानून की पढ़ाई के बाद सोचे थे.
मेगन टिकटॉक पर मॉडलिंग की कमाई से वित्तीय रूप से स्वतंत्र हो चुकी हैं. (तस्वीर: Instagram/ megnutt02)
पुराना करियर भी पसंद था, लेकिन
ऐसा भी नहीं था कि मेगन को पुराना सोचा गया करियर पसंद नहीं था. वो वकील बनना चाहती थीं. उन्हें तार्किक तौर से जटिल समस्याएं सुलझाना पसंद था. इसलिए कानून का करियर उन्हें अच्छा लगता था. स्कूल में भी मेगन पढ़ाई में बहुत अच्छी थीं. इसीलिए किसी कोहैरानी भी नहीं हुई जब उन्हें यूनिवर्सिटी की पढ़ाई के लिए पूरी स्कॉलरशिप ऑफर हुई.
यह भी पढ़ें: महिला ने पाला अनोखा शौक, सिर के बाल जमा कर गिनने का जुनून, सोशल मीडिया पर लाइक्स से कर रही कमाई!
लेकिन हाई स्कूल खत्म होने से पहले ही वे टिकटॉक से खूब कमाने लगीं. वहां उन्हें प्रबल संभावनाएं नजर आने थी. उन्हीं के शब्दों में, “कई बार प्लान बी खुद ही प्लान ए को रोक देता है.” आज मेगन खुश हैं कि उन्होंने वीडियो बना कर शेयर करने के काम को ही पूरी तरह से अपना लिया. आज वे खुद का घर खरीद सकती हैं, सफर कर सकती हैं. और अपने फेवरेट डेस्टिनेशन जापान जा सकती हैं. आज वे अपनी उम्र के बाकी लोगों की तुलना में वित्तीय तौर पर ज्यादा स्थिर हैं और उन्हें जीवन से कोई अफसोस नहीं है.
February 16, 2025, 09:01 IST
[ad_2]
Source link