[ad_1]
Last Updated:
Viral Video: एक लड़की मुंबई के लोकल ट्रेन में चढ़ गई. उसने इस अंदाज में स्कूल ड्रेस पहना था कि उससे अश्लीलता टपक रही थी. ट्रेन में वो जिस तरह के लटके-झटके कर रही थी, उसे देख लोग भड़क गए.

सोशल मीडिया पर रातों-रात वायरल होने की सनक में आजकल लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. बेशर्मी की सारी सीमाओं को पार करते हुए वे ऐसी-ऐसी हरकतें करते हैं, जिसे देखने के बाद किसी का भी खून खौल उठे. दिल्ली मेट्रो में कभी कोई कपल एक-दूसरे के साथ सरेआम रोमांस करता हुआ नजर आ जाता है, तो कभी मुंबई के लोकल ट्रेन में कोई शख्स बिना कपड़ों के लड़कियों के कोच में चढ़ जाता है. ऐसे वीडियोज को देखने के बाद तो लगता है कि हवाई जहाज का टॉयलेट तो झूठ-मूठ का बदनाम है. आज हम आपको मुंबई के लोकल ट्रेन का एक ऐसा ही शर्मनाक वीडियो दिखाने जा रहे हैं. इस वीडियो में एक लड़की ने स्कूल ड्रेस को ही अश्लील बना दिया. वो सरेआम ट्रेन के अंदर और प्लेटफॉर्म पर अश्लील अंदाज में लटके-झटके दिखा रही है.
भीड़-भाड़ वाले मुंबई लोकल ट्रेन में नाचती और पोज देती इस महिला का वीडियो जैसे ही सामने आया सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में ये महिला स्कूल यूनिफॉर्म में कैमरे के सामने डर्टी पोज दे रही है, जबकि आसपास के यात्री उसे चुपचाप देख रहे हैं. वीडियो क्लिप में मुंबई लोकल रेलवे स्टेशन पर भी महिला द्वारा ऐसा ही करते हुए कुछ शॉट्स थे. इस वीडियो को ट्विटर पर @Knight491656903 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे 12 हजार लोगों ने देखा है. 13 सेकंड के इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि लोकल ट्रेन के अंदर लड़की सीट पर बैठी हुई. इस दौरान उसने पैर पर पैर चढ़ा रखे हैं. साथ ही हाथों को घुटने पर रखा है. होठों से पाउट बना रही है. इसके बाद वो खड़ी होकर एक पैर मोड़कर अजीब अंदाज में मुस्कुरा रही है.
Drop your opinion in regards to the dance ?
[ad_2]
Source link