Headlines

लोगों को गले लगाकर करती है कमाई, महिला ने शुरू किया अजीब बिजनेस, गलत हरकत करने वालों को देती है सजा!

[ad_1]

आजकल दुनिया में इतना अकेलापन बढ़ता जा रहा है कि हर दूसरा व्यक्ति आपको अकेलेपन से जूझता दिखाई देगा. इसकी वजह से लोगों में अवसाद भी बढ़ता जा रहा है. ऐसे लोगों को अगर थोड़ा सा प्यार दर्शाया जाए, तो वो भी अपनापन महसूस करते हैं और उनके अंदर जिंदगी जीने की नई उम्मीद जाग जाती है. हाल ही में एक महिला के चर्चे होने लगे, जिसने अजीबोगरीब बिजनेस (Cuddling salon) शुरू किया है. ये महिला अंजान लोगों को गले लगाकर कमाई करती है. हालांकि, इस सेशन के दौरान अगर कोई व्यक्ति गलत हरकत करने की कोशिश करता है, तो महिला उन्हें सजा भी देती है!

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार एलेक्सैंड्रा कासपेरक (Aleksandra Kasperek) पोलैंड की रहने वाली हैं. उन्होंने 2023 में कैटोवाइस शहर में एक कडलिंग सैलून की शुरुआत की थी. ये एक प्रोफेशनल कडलिंग सैलून है, जिसमें ग्राहक गले लगने के लिए आते हैं. जी हां, एलेक्सैंड्रा अंजान लोगों को अपने इस सैलून में बुलाती हैं और फिर उन्हें गले लगाती हैं. उनके ग्राहक वो लोग होते हैं जो अकेलेपन से जूझ रहे हैं और जिन्हें इंसानी स्पर्श की जरूरत होती है.

cuddling salon poland

1 घंटे के लिए वो 3000 रुपये तक चार्ज करती है. (फोटो: Instagram/salonprzytulania)

गले लगाने के लिए शुरू किया बिजनेस
उनके इस सैलून का नाम Ania Od Przytulania है. जब एलेक्सैंड्रा ने सैलून की शुरुआत की थी, तब उन्हें नहीं लगा था कि इतने लोग उनके बिजनेस की सर्विस लेना चाहेंगे. पर अब भीड़ इतनी होने लगी है कि लोगों को कुछ दिनों पहले से ही बुकिंग करानी पड़ती है. लोग जब आते हैं तो पहले उन्हें एक वेलकम हग दिया जाता है. उसके बाद महिला अपने कस्टमर्स से पूछती है कि उन्हें क्या समस्याएं हैं, कहीं उनकी नाक तो नहीं बह रही, उन्होंने शराब तो नहीं पी, या किसी नशीले पदार्थ का सेवन तो नहीं किया. जब वो ये सुनिश्चित कर लेती हैं कि ग्राहक सेफ है, तो वो उन्हें शावर लेने को कहती हैं और उन्हें अलग कपड़े पहनने को देती हैं. इसके बाद वो उन्हें अलग कमरे में लाती हैं, जहां वो पहले हाथ मिलाने से शुरू करती हैं और फिर उन्हें गले लगा लेती हैं. ये पूरा सेशन 1 या 2 घंटों का होता है. ये बिल्कुल प्रोफेशनली अंजाम दिया जाता है.

1 घंटे के लेती है 3 हजार रुपये
गले लगाने की इस क्रिया में आपत्तिजनक कुछ भी नहीं होता. हालांकि, अगर कोई ग्राहक गलत हरकत करने की कोशिश करता है, तो वो एलेक्सैंड्रा सजा के रूप में फौरन सेशन को बंद कर देती हैं और उन्हें वहां से जाने को बोलती हैं. 1 घंटे के वो 3100 रुपये और 2 घंटे के 6100 रुपये चार्ज करती हैं. गले लगाने का ये सेशन खास तरह के सजे हुए कमरे में किया जाता है, जहां परफ्यूम, सजावट की अन्य चीजें, सॉफ्ट टॉय आदि मौजूद होते हैं. रिपोर्ट के अनुसार महिला के क्लायंट अधिकतर 40 से 60 साल की उम्र के बीच वाले लोग हैं. पुरुष ही नहीं, महिलाएं भी उनकी इस सेवा का फायदा उठाती हैं.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *